{"_id":"6a7bdca2c77a7499ba0df66d","slug":"mumbai-landslide-killed-many-trapped-rescue-operation-underway-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ भूस्खलन, दो लोगों की मौत; छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ भूस्खलन, दो लोगों की मौत; छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना
Wed, 12 Aug 2026 08:08 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:08 AM IST
सार
मुंबई के घाटकोपर इलाके में भूस्खलन के चलते एक पहाड़ का हिस्सा गिर गया, जिसकी चपेट में कई चॉल आ गईं। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं और दो लोगों को शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई को घाटकोपर इलाके में आज तड़के भूस्खलन हो गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग दब गए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और छह से आठ लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है और माना जा रहा है कि भारी बारिश के चलते ही भूस्खलन हुआ।
पहाड़ का हिस्सा चॉल पर गिरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आने वाले चिराग नगर में भूस्खलन के चलते गौसिया चॉल पर पहाड़ का हिस्सा आ गिरा। इस भूस्खलन की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि मलबे में अभी भी छह से आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटीं
पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे घटी। महाराष्ट्र पुलिस, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर तैनात हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीएमसी ने बताया कि दो शव अस्पताल पहुंचाए गए हैं और दो घायलों को जिनमें सोहेल अंसारी (18 वर्षीय) और मोहम्मद अंसारी (14 वर्षीय) शामिल हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े भी मौके पर पहुंची हैं और राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रही हैं।