{"_id":"69eb7bf0aed7f0856d008249","slug":"assam-court-sentences-20-convicts-to-life-term-for-lynching-2-men-on-suspicion-of-child-lifting-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: बच्चों के अपहरण का शक, दो व्यक्तियों पर टूट पड़े थे 48 लोग; आठ साल बाद 20 दोषियों को आजीवन कारावास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: बच्चों के अपहरण का शक, दो व्यक्तियों पर टूट पड़े थे 48 लोग; आठ साल बाद 20 दोषियों को आजीवन कारावास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगांव
Published by: Pavan
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
असम की एक अदालत ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आठ साल बाद सजा सुनाई है। बता दें कि, बच्चों के अपहरण के शक में करीब 48 लोगों ने दो व्यक्तियों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। अब इस मामले में अदालत ने 20 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
असम के नगांव की एक अदालत ने शुक्रवार को कार्बी आंगलोंग में दो व्यक्तियों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सभी 20 दोषियों को आठ साल बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायाधीश डी. जे. महंत ने दोषियों पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि, दोनों की हत्या 2018 में बच्चों के अपहरण के संदेह में की गई थी। अदालत ने सोमवार को इस मामले में 45 आरोपियों में से 20 को भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। मामले में कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और तीन अन्य आरोपी, जो नाबालिग थे, वर्तमान में जोरहाट किशोर सुधार गृह में बंद हैं।
यह भी पढ़ें - बंगाल का सियासी रण: आरजीकर पीड़िता की मां बोलीं- मेरी साहसी लड़ाई की पीएम मोदी ने की सराहना
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
Trending Videos
यह भी पढ़ें - बंगाल का सियासी रण: आरजीकर पीड़िता की मां बोलीं- मेरी साहसी लड़ाई की पीएम मोदी ने की सराहना
विज्ञापन
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)

कमेंट
कमेंट X