Assam Election: लोकसभा अध्यक्ष ने मंजूर किया कांग्रेस सांसद का इस्तीफा, भाजपा से लड़ रहे हैं विधानसभा का चुनाव
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ने असम के कांग्रेस सांसद का इस्तीफी स्वीकार कर लिया।
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को घोषणा किया कि असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
यह भी पढ़ें- Parliament: 'दोगुनी हो गई किसानों की आय', लोकसभा में सरकार के जवाब पर हंगामा; विपक्ष ने पूछे तीखे सवाल
दिसपुर सीट से लड़ेगे चुनाव
कांग्रेस के टिकट पर नागांव से लगातार दो बार लोकसभा के लिए चुने गए बोरदोलोई ने 17 मार्च को विपक्षी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने एक दिन बाद उन्हें आगामी असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा सांसद के रूप में बोरदोलोई का इस्तीफा 20 मार्च से स्वीकार कर लिया गया है। बोरदोलोई असम में तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 15 वर्षों तक मंत्री रहे, जिसके बाद वे दो बार लोकसभा के लिए चुने गए।
असम में 126 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.