सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan reprimands CPI(M) worker says decorum is essential at public events

Kerala: मुख्यमंत्री विजयन ने माकपा कार्यकर्ता को लगाई फटकार, कहा सार्वजनिक कार्यक्रम में शिष्टाचार जरूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 24 Mar 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल सीएम पिनाराई विजयन ने सार्वजनिक कार्यक्रम में कार्यकर्ता को फटकार को सही ठहराया। कार्यकर्ता ने गलती मानी। विपक्ष ने आलोचना की, जबकि सीएम ने शिष्टाचार बनाए रखने पर जोर दिया।

Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan reprimands CPI(M) worker says decorum is essential at public events
Pinarayi Vijayan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता को फटकार लगाने को उचित ठहराया। उन्होंने कहा, सामान्य शिष्टाचार का पालन न होने पर ऐसी प्रतिक्रियाएं आएंगी। मुख्यमंत्री ने कोन्नी में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता दास पी जॉर्ज से कहा था, ‘जाओ और घर पर पूछो।’

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने इडुक्की में पत्रकारों से बात करते हुए यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समझाया, सार्वजनिक कार्यक्रम प्रेस कॉन्फ्रेंस से अलग होता है। विजयन ने कहा, ऐसे आयोजनों के बीच सवाल पूछने की अनुमति नहीं होती है। यह सार्वजनिक शिष्टाचार के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया, उनका मतलब यह नहीं था कि कोई कार्यक्रम में उनका या एलडीएफ का विरोध करने आया था। मुख्यमंत्री ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता कभी-कभी उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें कार्यकर्ता की प्रतिक्रिया की जानकारी है। कार्यकर्ता ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता ने मानी अपनी गलती

माकपा कार्यकर्ता दास पी जॉर्ज ने एक टीवी चैनल को बताया कि मुख्यमंत्री के बोलते समय सवाल पूछकर गलती की थी, उन्हें प्रश्न नहीं पूछना चाहिए था। जॉर्ज ने स्पष्ट किया, मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया से उन्हें कोई ठेस नहीं पहुंची। उन्होंने महसूस किया कि मुख्यमंत्री को लगा होगा कि उन्होंने भाषण में बाधा डाली, इसलिए वैसी प्रतिक्रिया मिली। जॉर्ज ने बताया कि वह मुख्यमंत्री से पूछना चाहते थे कि केंद्र द्वारा केआईआईएफबी के लिए धन रोके जाने के बाद सरकार तीसरी बार सत्ता में आने पर विकास कैसे करेगी।

विपक्षी दल ने की आलोचना 

इस बीच, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री विजयन की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा, विजयन का बयान दर्शाता है कि मुख्यमंत्री आगामी चुनावों में हार की आशंका से मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वेणुगोपाल ने इसे मुख्यमंत्री की हताशा का संकेत बताया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री विजयन ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, यदि वेणुगोपाल सोचते हैं कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिष्टाचार बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है, तो यह उनका निर्णय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed