सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Assam Govt to Transfer ₹9000 to 40 Lakh Women Under Orunodoi Scheme Next Week CM Himanta Biswa Sarma

Assam: असम में 10 मार्च को 40 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे नौ हजार रुपये; महिला दिवस पर हिमंत सरकार का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Shivam Garg Updated Sun, 08 Mar 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Orunodoi Scheme Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घोषणा की कि ‘ओरुनोदोई योजना’ के तहत करीब 40 लाख महिलाओं को 10 मार्च की सुबह ₹9,000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Assam Govt to Transfer ₹9000 to 40 Lakh Women Under Orunodoi Scheme Next Week CM Himanta Biswa Sarma
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्रमुख योजना ओरुनोदोई योजना के तहत करीब 40 लाख लाभार्थी महिलाओं को अगले सप्ताह 9,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भुगतान चार महीने की सहायता राशि और अतिरिक्त अनुदान को मिलाकर किया जाएगा। यह राशि 10 मार्च को सुबह 10:30 बजे सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 3,600 करोड़ रुपये का ट्रांसफर
सीएम हिमंत के मुताबिक, इस योजना के तहत एक ही दिन में करीब 3,600 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे, जो किसी सरकारी योजना के तहत एक दिन में होने वाला बड़ा ट्रांसफर माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओरुनोदई योजना राज्य सरकार की प्रमुख गरीबी उन्मूलन योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार जनवरी से चार महीने की राशि के साथ बोहाग बिहू त्योहार के लिए अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। यह त्योहार असमिया नववर्ष के रूप में अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:- President WB Visit Row: राष्ट्रपति के दौरे में प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर केंद्र सख्त, बंगाल सरकार से मांगा जवाब

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में सीएम सरमा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना असम के विकास की कहानी का अहम हिस्सा है। वित्तीय सुरक्षा से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता तक कई योजनाओं के जरिए लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। सरकार के अनुसार राज्य में महिलाओं के लिए कई पहल की गई हैं। इनमें लाखों घरों तक नल से जल की सुविधा, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, लाखपति दीदी जैसी पहल और महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप को बढ़ावा देना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की ‘नारी शक्ति’ राज्य के विकास और समृद्धि की मजबूत आधारशिला है और आने वाले समय में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए और कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed