{"_id":"69e5dab133c4c54077003d94","slug":"assam-rifles-conducted-a-major-operation-in-kamjong-of-manipur-seizing-a-cache-of-arms-and-explosives-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: असम राइफल्स ने मणिपुर के कामजोंग जिले में चलाया बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: असम राइफल्स ने मणिपुर के कामजोंग जिले में चलाया बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Pavan
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पकड़े गए लोग प्रतिबंधित संगठनों प्रीपैक (प्रो) और केवाईकेएल (सोरेपा) से जुड़े बताए गए हैं। इनके पास से मोबाइल फोन और विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी को उनके सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच हो सके।
मणिपुर के कामजोंग में असम राइफल्स को बड़ी सफलता
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
असम राइफल्स ने खुफिया जानकारी के आधार पर काम करते हुए मणिपुर के कामजोंग जिले में एक सर्च ऑपरेशन चलाया। जानकारी मिली थी कि भारत-म्यांमार सीमा के पास कुछ जगहों पर हथियार
और विस्फोटक छिपाकर रखे गए हैं और उन्हें इधर-उधर ले जाने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें - India-Germany Ties: भारत को मिलेगा समुद्र का अदृश्य योद्धा, रक्षा मंत्री की मौजूदगी में जर्मनी से डील संभव
सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे जवान और स्निफर डॉग
यह ऑपरेशन 11 और 12 अप्रैल 2026 की रात के बीच किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने मेटल डिटेक्टर और एक विशेष प्रशिक्षित डॉग की मदद ली। इसी दौरान एक संदिग्ध जगह की पहचान हुई, जहां जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। इसमें कई तरह के हथियार, गोलियां, विस्फोटक और अन्य युद्ध-सामग्री शामिल थी। बरामद सभी सामान को बाद में आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और टेरिटोरियल आर्मी का ऑपरेशन
इसके बाद एक और बड़ी कार्रवाई में असम राइफल्स ने राज्य पुलिस कमांडो और टेरिटोरियल आर्मी के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई 16 से 19 अप्रैल 2026 के बीच थौबल, तेंगनौपाल और काकचिंग जिलों में की गई। इस दौरान तीन उग्रवादी कैडरों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि इन लोगों ने म्यांमार में ट्रेनिंग ली थी।
यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद', DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल
मिजोरम में भी असम राइफल्स की कार्रवाई
इसी बीच मिजोरम में भी एक अलग कार्रवाई देखने को मिली। यहां असम राइफल्स ने कस्टम विभाग, आइजोल के साथ मिलकर जेमाबावक इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन किया। इस दौरान विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी गई। कुल 99 केस विदेशी सिगरेट जब्त किए गए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 2.37 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद माल और आरोपी को आगे की जांच के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
-इनपुट आईएएनएस
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X