{"_id":"69e9325b487900362b04bc43","slug":"assembly-election-2026-west-bengal-first-phase-and-tamil-nadu-all-seats-voting-today-voters-dmk-aiadmk-tmc-bjp-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assembly Election: जहां आज मतदान वहां 2021 में कितने पड़े थे वोट, इस बार कहां-कितने उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Election: जहां आज मतदान वहां 2021 में कितने पड़े थे वोट, इस बार कहां-कितने उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Kirtivardhan Mishra
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल की 294 में से 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर आज मतदान की तारीख है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। दोनों ही राज्यों में हजारों की संख्या में उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार भी चुनाव के दौरान मतदान का रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
2021 में कहां कितना फीसदी मतदान?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। जहां तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान है, वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटिंग है। असम, केरल और पुदुचेरी की तरह तमिलनाडु और बंगाल में भी वोटिंग के पिछले रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि इन दोनों राज्यों में इस बार कितने मतदाता नई सरकार को चुनेंगे? इस बार दोनों राज्यों से मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कितनी वोटिंग हुई थी? किन सीटों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान हुआ था? आइये जानते हैं...
Trending Videos
ऐसे में यह जानना अहम है कि इन दोनों राज्यों में इस बार कितने मतदाता नई सरकार को चुनेंगे? इस बार दोनों राज्यों से मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कितनी वोटिंग हुई थी? किन सीटों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान हुआ था? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में 234 सीटों पर 4023 उम्मीदवार मैदान में
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 5.73 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 2.80 करोड़ पुरुष और 2.93 करोड़ महिला मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 73.46% वोटिंग हुई थी। राज्य की कुलिथलई विधानसभा सीट पर 2021 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। यहां के 87% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, विलीवक्कम विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था। यहां सिर्फ 56% लोगों ने वोट डाला था।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election: जारी रहेगा द्रविड़ पार्टियों का संग्राम या एक अभिनेता को नेता चुनेगा तमिलनाडु? तय होगा आज
पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर 1478 उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान है। इन सीटों पर कुल 1478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत का फैसला 3.60 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 1.84 करोड़ पुरुष और 1.75 करोड़ महिला मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 80 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 83.18% वोटिंग हुई थी। राज्य की कतुलपुर विधानसभा सीट पर 2021 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। यहां के 91% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, कुलटी विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था। यहां सिर्फ 69% लोगों ने वोट डाला था।
ये भी पढ़ें: West Bengal Election: पहले चरण में किन सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, कहां सबसे कड़ा मुकाबला?
संबंधित वीडियो

कमेंट
कमेंट X