फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baby John Poster Varun Dhawan users reaction rajnikanths Vettaiyan news in hindi

Baby John: सोशल मीडिया पर वरुण धवन की बेबी जॉन का पोस्टर जारी, यूजर्स ने बताया वेट्टैयन की कॉपी

Wed, 06 Nov 2024 01:48 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Nov 2024 01:48 PM IST
सार

बेबी जॉन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जिसे कलीस और सुमित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से लिखा था। वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है

विज्ञापन
Baby John Poster Varun Dhawan users reaction rajnikanths Vettaiyan news in hindi
बेबी जॉन पोस्टर - फोटो : X/@Akgohil_OG

विस्तार

वरुण धवन की बेबी जॉन का टेस्टर कट हाल ही में रिलीज हुआ और अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के शेयर होने के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर यूजर्स ने बताया कि यह रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन की कॉपी है। बता दें कि वरुण धवन की बेबी जॉन निर्देशक एटली की तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है। इसके हिंदी संस्करण को कलीस ने निर्देशित किया और इसमें दर्शकों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव भी किए गए। चार नवंबर को मेकर्स ने बेबी जॉन का टेस्टर कट शेयर किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी हुआ बेबी जॉन का पोस्टर
मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेबी जॉन का टेस्टर कट जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर यह शुरुआत है तो अंत की कल्पना कर लीजिए।" बेबी जॉन आपको 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इस टेस्टर कट के लिए निर्माता एक पोस्टर लेकर आए जो कि वेट्टैयन के पोस्टर की कॉपी थी। इसे देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
 
 

मुख्य किरदार में वरुण धवन
बेबी जॉन एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जिसे कलीस और सुमित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से लिखा था। वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है और इसमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल और मंजू वारियर जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में पसंद भी किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed