फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banga Bibhushan award withdrawn from Ananta Maharaj; Suvendu Adhikari’s major decision know the reason.

West Bengal: अनंत महाराज से वापस लिया गया ‘बंग विभूषण’; शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह

Thu, 13 Aug 2026 05:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय उर्फ अनंत महाराज से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस लेकर रद्द कर दिया। यह सम्मान उन्हें इसी साल के फरवरी में  पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने गुरुवार को इसे रद्द करने का आदेश जारी किया। आईए जानतें हैं कि शुभेंदु सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है? 
 

विज्ञापन
Banga Bibhushan award withdrawn from Ananta Maharaj; Suvendu Adhikari’s major decision know the reason.
अनंत महाराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने गुरुवार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' को वापस ले लिया और रद्द कर दिया। यह सम्मान पहले पार्टी के राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय (जिन्हें अनंत महाराज के नाम से भी जाना जाता है) को दिया गया था, लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में उनके कथित अपमानजनक बयानों के कारण इसे वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या निर्देश दिया? 
यह कदम तब उठाया गया जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर नेताजी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी समेत सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन


सम्माने वापस लेने का वजह क्या है? 
अधिकारी ने पुलिस को यह निर्देश तब दिया, जब कुछ दिन पहले ही अनंत महाराज ने नेताजी को युद्ध अपराधी बताया था। इसके साथ ही भारत की आजादी की लड़ाई में उनकी लीडरशिप और आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे। रॉय राज्य के उत्तरी हिस्से में कूचबिहार से आते हैं और राजबंशी समुदाय के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय को यह सम्मान 21 फरवरी, 2026 को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। राज्य के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने गुरुवार को इस पुरस्कार को रद्द करने का आदेश जारी किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed