{"_id":"6a7db543b2aab1fc910327e3","slug":"maharashtra-pm-modi-inquires-about-sukhbir-badal-s-well-being-following-the-attack-cm-fadnavis-orders-a-prob-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: हमले के बाद PM मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: हमले के बाद PM मोदी ने सुखबीर बादल का जाना हाल, सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
Thu, 13 Aug 2026 05:45 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल और पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पुलिस को हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने और मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश कदम ने गुरुवार को बताया कि नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के संबंध में उन्होंने महानिरीक्षक (आईजी) से बात की है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरी घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पिछले दो वर्षों से गुरुद्वारे में स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला किया और हमले को रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने नांदेड के पुलिस अधीक्षक से की बात
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुखबीर सिंह बादल की पत्नी एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की आत्मीयता से जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कौर को स्पष्ट आश्वासन दिया कि इस हमले के दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हमलावरों के खिलाफ जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री शिंदे ने नांदेड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से सीधे संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की गहन जांच करने, सुरक्षा में हुई किसी भी चूक की जांच करने तथा इस कृत्य के पीछे शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हमले में सुरक्षाकर्मी भी घायल
पुलिस ने जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि सुखबीर सिंह बादल पर जसपाल सिंह ने गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी में हमला किया। इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने बादल को बचाने की कोशिश की लेकिन वो भी घायल हो गए और दोनों के हाथों में चोटें आईं। दोनों घायलों को यशो साई अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद नांदेड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पूरे मामले की जांच की जा रही है। हमले में घायल सुखबीर सिंह बादल और सुरक्षा कर्मी की स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।