फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baruipur encounter death: Last rites of man performed as family refuses to claim body

पश्चिम बंगाल: बारुईपुर मुठभेड़ में मारे गए प्रभास मंडल का अंतिम संस्कार, परिवार ने शव लेने से किया इनकार

Thu, 09 Jul 2026 05:51 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:51 PM IST
सार

बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी प्रभास मंडल का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कराया। पुलिस के अनुसार, शव लेने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य आगे नहीं आया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
Baruipur encounter death: Last rites of man performed as family refuses to claim body
बारुईपुर के आरोपी का एनकाउंटर - फोटो : IANS

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के आरोपी प्रभास मंडल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मुठभेड़ में मारे गए प्रभास का शव लेने के लिए उसके परिवार का कोई सदस्य आगे नहीं आया था। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की देखरेख में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। प्रभास मंडल पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर क्षेत्र में एक 11 वर्षीय लड़की के दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


मुठभेड़ और परिवार का इनकार
पुलिस के अनुसार, प्रभास मंडल बुधवार को एक अपराध स्थल के पुनर्निर्माण अभ्यास के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया था, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया। प्रभास की मां, संध्या मंडल ने अपने बेटे का शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उसे अपने कर्मों का फल मिला है। मां ने पत्रकारों से कहा कि छोटी बच्ची को बहुत दर्द सहना पड़ा। मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिली। उन्होंने यह भी कहा कि न तो वह और न ही परिवार का कोई सदस्य शव लेने के लिए बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल जाएगा। प्रभास की पत्नी ने भी शव लेने से मना कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसे अपने पति से बहुत दुर्व्यवहार सहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पृष्ठभूमि
यह मुठभेड़ राज्य में मई में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली ऐसी पुलिस कार्रवाई थी। यह अपराध को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच हुई, जिसने हिंसक विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया था। इस घटना से पुलिस पर भी काफी दबाव था। प्रभास इस मामले में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति था। उसे मुख्य संदिग्धों में से एक माना गया था। कई सीसीटीवी फुटेज में 4 जुलाई को लड़की के लापता होने से ठीक पहले उसे लड़की के साथ देखा गया था। लड़की का शव अगले दिन बारुईपुर के सूर्यपुर हाट क्षेत्र में एक तालाब से बरामद किया गया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म और हत्या के बाद उसके शव को एक बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed