फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA reshuffles 61 AGMUT cadre IAS, IPS officers with immediate effect

MHA: गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 21 आईएएस और 40 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला? जानें किसे कहां भेजा गया

Thu, 09 Jul 2026 06:32 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 61 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
MHA reshuffles 61 AGMUT cadre IAS, IPS officers with immediate effect
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों (एएमजीटीयू) में तैनात 61 बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के आदेश में क्या कहा गया?
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 21 आईएएस अधिकारियों और 40 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को एजीएमयूटी कैडर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम के साथ-साथ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा कि एजीएमयूटी कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे। आदेश में दिल्ली में तैनात कई आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इन अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा, मिजोरम, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला?
  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में विवेक पांडे (2003 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।
  • गरिमा गुप्ता (2004 बैच) का मिजोरम से दिल्ली तबादला किया गया है।
  • संजय गोयल (2004 बैच) को गोवा से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है।
  • पवन कुमार सैनी (2005 बैच) और अमजद टाक (2005 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।
  • सौगत बिस्वास (2006 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।

अन्य आईएएस अधिकारियों में कौन-कौन शामिल?
इसके अलावा, अन्य आईएएस अधिकारियों में शाहिद इकबाल चौधरी (2009 बैच) को जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। अजय कुमार गुप्ता (2010 बैच) को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव से दिल्ली भेजा गया है। अरवा गोपी कृष्णा (2012 बैच) को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव से लद्दाख भेजा गया है। एल कुमार (2012 बैच) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से पुडुचेरी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: क्या घरदामाद बनाकर भांजी के पति को दी जा सकती है संपत्ति? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

किन आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ?
  • आईपीएस कैडर में विवेक किशोर (1999 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।
  • सिंधु पिल्लई ए (2001 बैच) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।
  • नबाम गूंगते (2003 बैच) को दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है।
  • चिन्मय बिस्वाल (2008 बैच) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया है।
  • अजय कृष्ण शर्मा (2008 बैच) को गोवा से दिल्ली भेजा गया है।
  • ए कोआन (2009 बैच) और जितेंद्र कुमार मीणा (2012 बैच) का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दिल्ली तबादला किया गया है।
  • राजेश कुमार शर्मा (2014 बैच) को जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed