{"_id":"66a7e900aec29b0b7f0a7503","slug":"bengal-bjp-mps-met-pm-modi-in-parliament-house-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'बंगाल के लोगों का विकास केंद्र की प्राथमिकता', सांसदों से मुलाकात कर पीएम बोले- हम जल्द सत्ता में आएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'बंगाल के लोगों का विकास केंद्र की प्राथमिकता', सांसदों से मुलाकात कर पीएम बोले- हम जल्द सत्ता में आएंगे
Tue, 30 Jul 2024 12:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:39 AM IST
सार
बंगाल के बीजेपी सांसदों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सांसदों से कहा कि बंगाल के लोगों को यह भरोसा दिलाएं कि बीजेपी ही उनका विकास कर सकती है। उन्होंने सांसदों को यह भी भरोसा दिया कि बीजेपी जल्द ही बंगाल की सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसदों से मुलाकात के दौरान बंगाल को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों का सतत विकास और कल्याण ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा कि राज्य के लोगों के लिए हितकारी कामों को लेकर वह उनके पास आएं। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उन कामों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के बीजेपी सांसद मौजूद थे। पीएम मोदी से सांसदों की यह अहम मुलाकात संसद भवन में हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सांसदों से कहा कि बंगाल के लोगों को यह भरोसा दिलाएं कि बीजेपी ही उनका विकास कर सकती है। उन्होंने सांसदों को यह भी भरोसा दिया कि बीजेपी जल्द ही बंगाल की सत्ता में आएगी। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा कि बंगाल के लोगों ने बीजेपी को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसदों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी को लगातार अपना आशीर्वाद दिया है। अब वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी। हालांकि, बंगाल में इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार बीजेपी को लोकसभा में कम सीटों से संतोष करना पड़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिली थी, जो इस बार घटकर केवल 12 सीटों पर रह गई।
विज्ञापन