फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraud expose 17000 crore racket in name of hair growth claims of growing hair in 90 days without evidence

Fraud: बाल उगाने के नाम पर 17 हजार करोड़ का खेल, बिना प्रमाण 90 दिन में बाल उगाने का दावा

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud expose 17000 crore racket in name of hair growth claims of growing hair in 90 days without evidence
सोशल मीडिया पर तेल, सीरम और शैंपू से लेकर टैबलेट और हेयर ग्रोथ किट तक के दावे (सांकेतिक) - फोटो : Adobe stock

बाल झड़ने और गंजेपन की चिंता के बीच देश में करीब 17 हजार करोड़ रुपये का हेयर-केयर बाजार खड़ा हो गया है। इसी बाजार में 48 घंटे में बाल झड़ना रोकने, 90 दिन में नए बाल उगाने और गारंटी के साथ नतीजे देने वाले उत्पादों की भरमार है।

विज्ञापन


तेल, सीरम और शैंपू से लेकर टैबलेट और हेयर ग्रोथ किट तक के दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। लेकिन कई दावों के समर्थन में पर्याप्त चिकित्सकीय प्रमाण नहीं हैं। भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) की 2025-26 की समीक्षा में व्यक्तिगत देखभाल श्रेणी के 639 मामलों की जांच हुई। इनमें करीब 90 फीसदी विज्ञापनों में बदलाव की जरूरत पाई गई। तेजी से परिणाम, गारंटी और दिखने वाले नतीजों के दावे प्रमुख आपत्तियां रहे। करीब 45 फीसदी मामले इन्फ्लुएंसर विज्ञापनों से जुड़े थे।
विज्ञापन


हेयर ट्रीटमेंट और ट्रांसप्लांट के दावों से परेशान उपभोक्ताओं के मामले आयोगों तक पहुंचे हैं। अहमदाबाद के एक उपभोक्ता ने उपचार पर 53 हजार रुपये खर्च किए। अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर आयोग ने रकम नौ फीसदी ब्याज के साथ लौटाने और 40 हजार रुपये मुआवजे का आदेश दिया। बंगलूरू के एक मामले में 55 हजार रुपये लेकर ट्रांसप्लांट के बजाय विग देने की शिकायत भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे और 90 दिन वाले दावे भी फेल...एएससीआई की कार्रवाई में एक लोशन के फेसबुक विज्ञापन में 48 घंटे में रूसी और बाल झड़ना नियंत्रित करने का दावा किया गया। जांच में इसे पर्याप्त आधार नहीं मिला। एक अन्य हेयर फॉल कंट्रोल किट को क्लीनिकली प्रूवन बताते हुए 90 दिन में बाल उगाने का दावा किया गया, लेकिन कंपनी इसके समर्थन में पर्याप्त प्रमाण नहीं दे सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed