सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Election: Mamata Banerjee Targets BJP in Pingla Rally, Raises Concerns Over NRC and Delimitation

Bengal: पिंगला में ममता का BJP पर बड़ा वार, NRC-डिलिमिटेशन और EVM पर उठाए सवाल; बोलीं- लोकतंत्र से देंगे जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंगला (पश्चिम बंगाल) Published by: Shivam Garg Updated Tue, 14 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के पिंगला में ममता बनर्जी ने रैली के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोला। नआरसी, डिलिमिटेशन और ईवीएम को लेकर उठाए सवालों ने सियासी माहौल गरमा दिया, जिससे चुनावी टकराव और तेज होता नजर आ रहा है।

Bengal Election: Mamata Banerjee Targets BJP in Pingla Rally, Raises Concerns Over NRC and Delimitation
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने पिंगला में आयोजित एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल उत्तर प्रदेश जल रहा है और आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल में भी उसी तरह की राजनीति लाना चाहती है।

Trending Videos


ममता बनर्जी ने कहा कि योगी बाबू यहां आकर भाषण देते हैं और कहते हैं कि बंगाल में बुलडोजर चलेगा, लेकिन बंगाल में बुलडोजर नहीं चलता। यहां लोग ‘प्रणाम’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों के साथ दुर्व्यवहार होता है। उनके मुताबिक 'जब बंगाल के लड़के-लड़कियां BJP शासित राज्यों में जाते हैं, तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और बंगाली बोलने पर उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इसका जवाब लोकतंत्र के माध्यम से देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इसी महीने डिलिमिटेशन बिल लाया जा सकता है, जो बंगाल को विभाजित कर सकता है। साथ ही उन्होंने NRC लागू करने की आशंका भी जताई।
 

चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई अलग है और भाजपा किसी भी तरह से बंगाल पर कब्जा करना चाहती है। उनका आरोप है कि लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं और बंगाल के फंड को रोक दिया गया है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मशीनों की जांच सावधानी से होनी चाहिए और आरोप लगाया कि “अगर मशीन खराब होती है तो उसे बदला नहीं जाएगा, बल्कि उसमें चिप डालने की योजना है।”

BJP पर तीखा हमला
अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी राजनीति पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा मैं सात बार सांसद और चार बार केंद्रीय मंत्री रही हूं। मैंने कई प्रधानमंत्रियों को देखा है, लेकिन इतनी निरंकुश, भ्रष्ट और हिंसक सरकार कभी नहीं देखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed