बंगाल चुनाव: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के साथ TMC कार्यकर्ताओं की झड़प, भाजपा का आरोप- बूथ में बाहरी लोग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया। बूथ पर पहुंचते ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ माहौल अचानक गरमा गया, जब टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। जय बांग्ला के नारों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया।
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है, जहां हर बूथ अब राजनीतिक अखाड़ा बनता दिख रहा है। ऐसे में जारी मतदान के बीच माहौल उस वक्त और भड़क उठा जब भाजपा नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी निरीक्षण के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनके पहुंचने के साथ ही वहां पहले से ही मौजूद टीएमसी समर्थकों ने उन्हें घेर लिया, फिर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | State LoP and BJP candidate from Bhabanipur and Nandigram, Suvendu Adhikari, had arrived to inspect a polling booth. Once there, TMC supporters surrounded him, raising slogans of "Jai Bengal". pic.twitter.com/A1t86mN7FG
— ANI (@ANI) April 29, 2026
बता दें कि यह घटना भवानीपुर और नंदीग्राम से जुड़े उनके दौरे के दौरान सामने आई। यहां टीएमसी समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी को मतदान केंद्र पर घेर लिया और खूब नारेबाजी की। टीएमसी समर्थकों ने जय बांग्ला, जय बंगाल जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद शुभेंदु के समर्थकों ने भी जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में मतदान केंद्र पर माहौल थोड़े देर के लिए गर्म हो गया।
ये भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव: प्रधानमंत्री को TMC सांसद की चुनौती, पूछा- क्या CM ममता के जीतने पर इस्तीफा देने की हिम्मत है?
शुभेंदु अधिकारी बोले- वहां मौजूद लोग असली मतदाता नहीं
इस घटना के बाद भड़के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ये लोग वोटर नहीं, बाहरी हैं। इन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने फोन पर किसी से बात करते हुए कहा कि यहां तुरंत सीआरपीएफ भेजी जाए। जब तक फोर्स नहीं आएगी, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थक हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रह सके।
ये भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव: पीएम मोदी ने कर्तव्य की याद दिलाई, कहा- लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें
पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
मामले में भवानीपुर के जय हिंद भवन पोलिंग बूथ पर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दूसरी ओर अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। उनके इस आरोप के बाद मौके पर माहौल और ज्यादा गरमा गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।
इसके बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रह सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि जारी मतजदान के बीच शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने के साथ जय बांग्ला के गूंजते नारों के बीच हालात टकराव में बदल गए, जिससे साफ है कि बंगाल की चुनावी जंग अब सीधे आमने-सामने की भिड़ंत में बदल चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X