{"_id":"69958a78cac57e8e0e0135c3","slug":"bengal-elections-mamata-has-been-a-flop-in-bengal-people-now-want-a-govt-that-brings-development-shahnawaz-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Election: 'फ्लॉप रहीं ममता बनर्जी, जनता को अब विकास करने वाली सरकार चाहिए', TMC पर शाहनवाज हुसैन हमलावर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Election: 'फ्लॉप रहीं ममता बनर्जी, जनता को अब विकास करने वाली सरकार चाहिए', TMC पर शाहनवाज हुसैन हमलावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं की तरफ से राज्य की सत्ताधारी दल टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा गया है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी फ्लॉप रहीं, अब जनता को अब विकास करने वाली सरकार चाहिए।
ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का हमला
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी विदाई का तारीख नजदीक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी फ्लॉप रही हैं और जनता को अब उनकी सरकार नहीं चाहिए। बंगाल की जनता को विकास करने वाली सरकार चाहिए। इसीलिए बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें - अमित शाह का बंगाल दौरा: सियासी सरगर्मियों के बीच मंदिर पहुंचे गृह मंत्री, चुनावी राज्य में कैसा है माहौल?
बंगाल में बदलाव पक्का है- शाहनवाज
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल में बदलाव पक्का है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। हम बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में जीते हैं। अब बंगाल में भाजपा का झंडा लहराएगा। दीदी बहुत दिनों तक बच नहीं सकती हैं। वे फ्लॉप हो गई हैं। वहां के लोग भाजपा की सरकार चाहते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी तो खुद तुगलकी फैसले लेती हैं, इसीलिए उन्हें सब कुछ तुगलकी ही लगता है।
पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की विदाई तय- प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे भी अन्य विपक्षी दलों की तरह संभावित हार से पहले भूमिका बनाने में जुट गई हैं ताकि जब विधानसभा चुनाव में हार हो तो बहाना पहले से ही तैयार रहे। नई दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर कहा कि ममता बनर्जी को अब विपक्षी पार्टियों की तरह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में शामिल होने की आदत हो गई है। वह जानती हैं कि पिछले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल में उन्होंने जिस तरह का शासन दिया है, उसकी आलोचना हुई है। इस बार पश्चिम बंगाल से उनकी सरकार की विदाई की संभावना को देखते हुए भूमिका बनाई जा रही है।
'देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं'
भाजपा सांसद ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वे बेकार हैं। वे हमारे देश के रिसोर्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे समाज का एक बड़ा हिस्सा वंचित रह जाता है। इसी कारण घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Assam: भूपेन बोरा के BJP में शामिल होने के एलान के बीच असम जाएंगीं प्रियंका, कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगी बैठक
राहुल गांधी अब पॉलिटिकली बेरोजगार- खंडेलवाल
एआई समिट को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अब पॉलिटिकली बेरोजगार हैं, और इस वजह से उनका एकमात्र फोकस विवाद खड़ा करना और बेबुनियाद बयान देना रह गया है। अभी, दिल्ली में हो रहा एआई समिट प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 1 जुलाई, 2015 को डिजिटल इंडिया कैंपेन शुरू करने के समय रखी गई नींव पर बना है। आज, उस पहल की सफलता एआई समिट में दिख रही है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन