{"_id":"69abfa40c5bb5b231107ece2","slug":"bengal-politics-pm-modi-brigade-ground-rally-bjp-bhoomi-pujan-freedom-from-cm-mamata-led-tmc-rule-know-details-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM की रैली के लिए भूमि पूजनः BJP का दावा- ममता शासन से निजात चाहते हैं लोग, ऐतिहासिक होगी ब्रिगेड मैदान जनसभा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM की रैली के लिए भूमि पूजनः BJP का दावा- ममता शासन से निजात चाहते हैं लोग, ऐतिहासिक होगी ब्रिगेड मैदान जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: एन अर्जुन
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
बंगाल में भाजपा ने टीएमसी के खिलाफ भरी हुंकार
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली के साथ होगा। रैली की तैयारियों के तहत शनिवार को ब्रिगेड मैदान में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos
राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना
इस मौके पर खास तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, राज्य सह-अध्यक्ष राजू बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। नेताओं ने रैली की सफलता और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक नहीं, राज्य की जनता की रैली; लाखों लोग शामिल होंगे
कार्यक्रम के बाद समाचार माध्यमों से बातचीत करते हुए भाजपा के राज्य सह-अध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की आगामी रैली पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल की रैली नहीं, बल्कि राज्य की जनता की रैली होगी, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे।
मौजूदा शासन व्यवस्था से आम लोग परेशान
राजू बनर्जी ने दावा किया कि रैली के दिन ब्रिगेड मैदान में चारों ओर सिर्फ लोगों का जनसैलाब दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी संख्या का अनुमान लगा रही है, उससे कई गुना अधिक लोग रैली में पहुंच सकते हैं। उनके मुताबिक भाजपा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे, क्योंकि राज्य की मौजूदा शासन व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं और अब बदलाव चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- West Bengal: चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम
'पलटन दरकार, बीजेपी सरकार' का नारा
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रही व्यवस्था से लोग निजात चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने नारा दिया है— 'पलटन दरकार, बीजेपी सरकार।' उनके अनुसार यह नारा अब बंगाल की जनता की आवाज बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें- West Bengal: 'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी
राज्य में अपशासन और भ्रष्टाचार का माहौल, जनता बदलाव चाहती है
राजू बनर्जी ने बताया कि भूमि पूजन के दौरान देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई कि पश्चिम बंगाल की जनता को वर्तमान सरकार के कारण जो दुख और कष्ट झेलने पड़ रहे हैं, उससे उन्हें मुक्ति मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपशासन और भ्रष्टाचार का माहौल है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह जनता की रैली है, तो क्या तृणमूल कांग्रेस की सरकार लोगों को इसमें आने से रोक पाएगी।
कमेंट
कमेंट X