पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru day care Abuse Case Police Vow Strict Action No One Will Be Spared as Five Nannies Arrested

Day Care Cruelity: बच्चों से क्रूरता मामले में पुलिस सख्त, पांच गिरफ्तार, क्या सभी सेंटर्स की होगी जांच?

Thu, 02 Jul 2026 02:47 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 02 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

Bengaluru Daycare Abuse: आईटी कंपनी के डे-केयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ हुई क्रूरता पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। मामले में फिलहाल पांच महिलाएं गिरफ्तार की जा चुकी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर पुलिस को जांच में क्या-क्या सबूत मिले हैं, पांच महिलाओं की गिरफ्तारी क्यों हुई और अब क्या बंगलूरू के दूसरे डे केयर सेंटर्स की भी जांच कराई जाएगी? आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते है...
 

विज्ञापन
Bengaluru day care Abuse Case Police Vow Strict Action No One Will Be Spared as Five Nannies Arrested
पुलिस आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बंगलूरू के एक आईटी कंपनी परिसर में संचालित डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच कर रही है। मामले में पांच महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना ने कामकाजी माता-पिता के बीच भी चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

क्या बोले बंगलूरू पुलिस आयुक्त?

बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी से शिकायत मिलने के तुरंत बाद HAL थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत के साथ मिले वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। जांच के लिए पूर्वी बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त और व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त मौके पर मौजूद हैं। एक महिला डीसीपी रैंक की अधिकारी को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीडियो, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचा जाएगा और कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन

बच्चों के साथ आखिर क्या हुआ था?

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दो से तीन साल के मासूम बच्चों के साथ बेहद क्रूर व्यवहार दिखाई दे रहा है। आरोप है कि बच्चों के रोने पर उन्हें फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाया गया। टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला गया। कई बच्चों को बाथरूम में बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, उन्हें जबरन वेस्टर्न कमोड पर बैठाया गया और डराकर चुप कराया गया। जिन बच्चों के साथ यह कथित अत्याचार हुआ, उनके अधिकांश माता-पिता उसी आईटी कंपनी में काम करने वाले पेशेवर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा कैसे हुआ और किन पर केस दर्ज हुआ?

यह मामला तब सामने आया जब एक चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारी को डे-केयर के अंदर के चार वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस के अनुसार, वीडियो एक कर्मचारी ने रिकॉर्ड किए थे, जिसकी एक परिचित महिला कर्मचारी को पिछले महीने नौकरी से निकाल दिया गया था। HAL थाना पुलिस ने मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्या अन्य डे-केयर सेंटरों की भी जांच होगी?

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस घटना के बाद शहर में संचालित अन्य डे-केयर सेंटरों की भी जांच की जाएगी। संबंधित विभागों से ऐसे सभी डे-केयर केंद्रों की सूची मांगी जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अधिकृत हैं या नहीं और क्या तय नियमों का पालन कर रहे हैं। पुलिस यह भी जांच करेगी कि इन केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से क्या जानकारी जुटा रही पुलिस?

पुलिस ने डे-केयर सेंटर का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। अब बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या बच्चों ने पहले कभी किसी तरह की शिकायत की थी या उनके व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव दिखाई दिया था। जांच में मिले सभी तथ्यों को रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed