पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan murder case: Old video shows accused Siya Goyal abusing on phone at pub

केतन हत्याकांड: पब में फोन पर बहस, हाथ में बीयर की बोतल, गाली देते दिखी सिया गोयल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Thu, 02 Jul 2026 03:45 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस/ पीटीआई, पुणे
आईएएनएस/ पीटीआई, पुणे Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस  गुरुवार सुबह सिया गोयल को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है। इसी बीच सिया का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिससे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। 

विज्ञापन
Ketan murder case: Old video shows accused Siya Goyal abusing on phone at pub
केतन-सिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केतन अग्रवाल की कथित हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पब में फोन पर गाली-गलौज करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश का ध्यान खींचने वाले इस हाई-प्रोफाइल मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इसके अलावा सिया और चेतन का एक स्नैप चैट का भी वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


2025 का वीडियो हुआ वायरल
माना जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड किया गया था। इसमें सिया कथित तौर पर एक पब के अंदर बीयर की बोतल जैसी चीज पकड़े हुए और फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान उसे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है, "पहले तो वह मुझे धोखा देता है, फिर मुझे फोन करता है। तब से यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे जांच में लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। इस वीडियो के अलावा, सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी की कई पुरानी तस्वीरें और क्लिप भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


दोनों का क्रिकेट देखते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था
खबरों के मुताबिक, ऐसे ही एक वीडियो में दोनों को कथित अपराध से कुछ महीने पहले एक क्रिकेट लीग मैच में साथ देखा गया है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर इन वीडियो का संबंध हत्या के मामले से नहीं जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह मामला पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत से जुड़ा है। आरोप है कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर उन्हें एक चट्टान से धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे। पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल, दोनों 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। इस दौरान पुलिस सबूत जुटाने और मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच में जुटी है।


इस बीच, जांच के दौरान पुलिस ने केतन के मोबाइल फोन की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, केतन की मौत के कुछ समय बाद तक उसका मोबाइल सिया के पास था। बाद में उसने वह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया। इसके आलावा गुरुवार को पुलिस सिया को लेकर उसके घर पहुंची, जहां  हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उस दौरान फोन का डेटा देखा गया, उसमें कोई बदलाव किया गया या उसे डिलीट किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि किसी आरोपी ने फोन या उसमें मौजूद डेटा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी या नहीं।

पुलिस ने किया सीन रिक्रिएशन
जारी जांच के तहत पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को लोहागढ़ किले में कथित वारदात वाली जगह पर घटनाक्रम को दोबारा दोहराया। इस दौरान अधिकारियों ने केतन की लंबाई और वजन के बराबर एक फाइबर डमी का इस्तेमाल किया और घटना को समझने के लिए उसे करीब 300 फीट गहरी खाई में गिराया। लोनावला डिवीजन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोम्पे ने कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम को दोबारा दोहराकर देखा गया।

उन्होंने कहा, आज हम आरोपी को लोहागढ़ किले में घटनास्थल पर ले गए और वहां पूरी घटना को दोबारा दोहराकर देखा। यह प्रक्रिया जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। मामले की जांच अभी जारी है और सभी जरूरी तथ्य अदालत के सामने पेश किए जाएंगे। हम इस मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने जांच के तहत सह-आरोपी चेतन चौधरी के चलने के तरीके की भी जांच की, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।


सोमवार को वडगांव मावल कोर्ट ने सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत से कहा था कि मामले में सबूत जुटाने, गवाहों से पूछताछ करने और बाकी फॉरेंसिक जांच पूरी करने के लिए उसे और समय चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed