हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना वायरस: जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत, जानें बाकी देशों का क्या है हाल
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से देश में रोजाना 90 हजार के आसपास नए मरीज सामने आ रहे हैं। संक्रमण के मामले में भारत अभी दूसरे नंबर पर है और तेजी से पहले नंबर की तरफ बढ़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जन्मदिन विशेष: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर, जानें पीएम मोदी के बारे में खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन है। गुजरात के वडनगर में जन्मे मोदी बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। अपने पिता के साथ स्टेशन पर चाय बेचने के साथ-साथ अपनी युवा अवस्था में हिमालय की वादियों में भी वे खुद की तलाश में पहुंचे। तब दामोदर दास महज 17 साल के थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
झारखंड: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कोरोना वायरस प्रकोप के बीच झारखंड सरकार विधानसभा सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। वहीं, झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 17 सितंबर यानि आज निर्धारित की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
चीन से तनाव पर संसद में चर्चा नहीं कराएगी सरकार, आज राज्यसभा में रक्षा मंत्री देंगे बयान
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी तनाव के मामले पर सरकार संसद में चर्चा नहीं कराएगी। सरकार की रणनीति विपक्षी दलों के नेताओं से अलग-अलग संवाद करने की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर