{"_id":"6af65d158b588700e6021bd9","slug":"bihar-jammu-and-kashmir-and-uttar-pradesh-have-the-highest-share-of-unmarried-people-in-india-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के मामले में बिहार-यूपी सबसे पीछे: जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा इंतजार, देश में आधी आबादी अविवाहित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादी के मामले में बिहार-यूपी सबसे पीछे: जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा इंतजार, देश में आधी आबादी अविवाहित
Fri, 13 Nov 2026 06:13 AM IST
राकेश कुमार
अजीत खरे, नई दिल्ली।
अजीत खरे, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शादी करते हुए (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
देश में महिलाओं की शादी की औसत उम्र 22.9 साल है। पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में कम उम्र में शादी की समस्या ज्यादा है। पश्चिम बंगाल में 6.3 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में हुई, जबकि झारखंड में यह आंकड़ा 4.6 प्रतिशत है।बिहार यूपी में सबसे ज्यादा अविवाहित हैं। शहरों में गांवों से करीब दो साल देर से शादी ब्याह हो रहे हैं। भारत के महारजिस्ट्रार व जनगणना आयुक्त कार्यालय के नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) के वर्ष 2023 के आंकड़ों से यह तस्वीर सामने आई है। राष्ट्रीय स्तर पर 72.9 प्रतिशत महिलाओं का विवाह 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र में हुआ। वहीं, 25 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 से 20 वर्ष के बीच हुई और 2.1 प्रतिशत महिलाओं का विवाह 18 वर्ष से पहले हुआ। गांवों में महिलाओं की शादी औसतन 22.4 वर्ष की उम्र में हो रही है, जबकि शहरों में यह उम्र 24.3 वर्ष है।
विवाह की औसत उम्र में भी बड़ा अंतर
राज्यों के बीच विवाह की औसत उम्र में भी बड़ा अंतर है। जम्मू-कश्मीर में महिलाओं की शादी की औसत उम्र सर्वाधिक 26.3 वर्ष रही। इसके बाद दिल्ली में 24.6, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 24.5 वर्ष दर्ज की गई। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में महिलाओं की शादी औसतन 21.3 वर्ष और झारखंड में 21.5 वर्ष की उम्र में हुई। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की शादी की औसत उम्र 23.3 वर्ष रही। ग्रामीण यूपी में यह 23 वर्ष और शहरी क्षेत्रों में 24.7 वर्ष दर्ज की गई।
तमिलनाडु में सबसे कम 41.3% अविवाहित
वर्ष 2023 में देश की कुल आबादी में 50.5% लोग अविवाहित और 45.9% विवाहित थे। शेष 3.6 प्रतिशत आबादी विधवा-विधुर, तलाकशुदा या अलग रह रही थी। राज्यों में अविवाहित आबादी का सबसे अधिक प्रतिशत बिहार में 58.3 और जम्मू-कश्मीर में 57.5% दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी 55.8% आबादी अविवाहित थी। वहीं, तमिलनाडु में सबसे कम 41.3% अविवाहित रहे।