सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD MP Sasmit Patra resigns from parliamentary committee Nishikant Dubey statement on Biju Patnaik controversy

BJD: बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा का संसदीय समिति से इस्तीफा, निशिकांत दुबे के बीजू पटनायक पर बयान से उपजा विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

27 मार्च को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के चीन युद्ध को अमेरिकी समर्थन और सीआईए एजेंटों के सहयोग से लड़ा था। उन्होंने कहा था कि उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे बीजू पटनायक ने अमेरिकी सरकार, सीआईए और नेहरू के बीच एक कड़ी के रूप में काम किया था।

BJD MP Sasmit Patra resigns from parliamentary committee Nishikant Dubey statement on Biju Patnaik controversy
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर अपमानजनक बयान दिए जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने हाल ही में बीजू पटनायक के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान दिए थे। इसके विरोध में सस्मित पात्रा ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया।
Trending Videos


राज्यसभा के सभापति को शनिवार को लिखे एक पत्र में पात्रा ने कहा, 'विरोध स्वरूप और सैद्धांतिक तौर पर मैं निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं ऐसे व्यक्ति के अधीन सेवा जारी नहीं रख सकता, जो दिवंगत बीजू पटनायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है, जैसा कि उन्होंने आज एक सार्वजनिक बयान में किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CRPF: पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर कैरम खेलने वाले सीआरपीएफ जवानों पर गाज, कमांडेंट सहित 7 कार्मिक सस्पेंड

लोकसभा के अधीन है संसदीय समिति
पत्र में बीजद नेता सस्मित पात्रा ने राज्यसभा सभापति से उक्त समिति से उनके इस्तीफे को स्वीकार करने और इसे लोकसभा अध्यक्ष को अग्रेषित करने का भी आग्रह किया। दरअसल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी यह समिति लोकसभा के अधीन है।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा था?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में अमेरिका ने तिब्बत में अपने सैनिक और सीआईए एजेंट भेजे थे क्योंकि उसे डर था कि चीन तिब्बत पर कब्जा कर लेगा। दलाई लामा और उनके भाई लगातार अमेरिकी सरकार के संपर्क में थे। पंडित नेहरू ने पूरा युद्ध अमेरिका के पैसों और सीआईए के सहयोग से लड़ा। उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका, सीआईए और नेहरू के बीच की कड़ी थे। 

विवादित बयान पर क्या बोली बीजद?
अपने एक्स हैंडल पर सस्मित पात्रा ने भाजपा नेता के बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बीजू पटनायक के खिलाफ लगाए गए आरोपों को चौंकाने वाला, झूठा और गैर-जिम्मेदाराना बताया। पात्रा ने कहा कि बीजू पटनायक एक महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी नेता और धरती के लाल थे, जिनका राष्ट्र के प्रति योगदान निर्विवाद है। 

ये भी पढ़ें: Kerosene Rules: ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, केरोसिन नियमों में दी ढील; सप्लाई बढ़ाने का रास्ता खोला

पात्रा ने इस तरह से इतिहास को विकृत करने और एक सम्मानित नेता को राजनीतिक आख्यानों के लिए बदनाम करने के प्रयासों को अस्वीकार्य और निंदनीय करार दिया। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री को एक राष्ट्रीय प्रतीक बताते हुए बीजद नेता ने कहा कि बीजू पटनायक की विरासत हमेशा तुच्छ राजनीति से ऊपर रहेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed