सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP announces first list of candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections

BJP Kerala First List: केरल के लिए भाजपा की पहली सूची में 47 नाम, राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन लड़ेंगे चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 16 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
 

BJP announces first list of candidates for the upcoming Kerala Assembly Elections
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमोम से चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे। 
Trending Videos


इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। देखें उम्मीदवारों की सूची-
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 मंजेश्वर के सुरेंद्रन
2 उदमा मनुलाल मेलोत
3 कान्हागढ़ बलराज एम
4 पय्यानूर एपी गंगाधरन
5 अजीकोड केके विनोद कुमार
6 कन्नूर सी रघुनाथ
7 मानंथवाडी (एसटी) पी श्याम राज
8 सुल्तान बाथेरी (एसटी) कविता एएस
9 वडकारा के दिलीप
10 कुट्टियाडी रामदास मनलेरी
11 नादापुरम सीपी विपिन चंद्रन
12 किलांडी सीआर प्रफुल कृष्णन
13 पेराम्ब्रा एम मोहनन मास्टर
14 बलुस्सेरी (एससी) सीपी सतीशन
15 एलाथूर टी देवदास
16 कोझिकोड नॉर्थ नव्या हरिदास
17 कोझिकोड साउथ टी रनीश
18 बेपोर केपी प्रकाश बाबू
19 कुन्नामंगलम वीके सजीवन
20 शोरनूर शंकु टी दास
21 ओट्टापलम मेजर रवि
22 मलमपुझा सी कृष्णकुमार
23 पलक्कड़ शोभा सुरेंद्रन
24 चेलक्करा (एससी) के बालकृष्णन
25 मनालूर केके अनीश कुमार
26 त्रिशूर पद्मजा वेणुगोपाल
27 इरिंजलकुड़ा संतोष चेराकुलम
28 देविकुलम (एससी) एस राजेंद्रन
29 पाला शोन जॉर्ज
30 वॉयकॉम (एससी) के अजित
31 कंजीरापल्ली जॉर्ज कुरियन
32 पूंजार पीसी जॉर्ज
33 अम्बालाप्पुझा अरुण अनिरुद्धन
34 हरिपद संदीप वाचस्पति
35 चेंगन्नूर एमवी गोपाकुमार
36 त्रिरुवल्ला अनूप एंटनी
37 कारुनागप्पल्ली बीएस जितिनदेव
38 कुन्नथूर (एससी) रजी प्रसाद
39 कोट्टारक्करा आर. रेशमी
40 चाथन्नूर बीबी गोपकुमार
41 अटिंगल पी सुधीर
42 नेदुमंगढ़ युवराज गोकुल
43 कझक्कूट्टम वी मुरलीधरन
44 वट्टीयूरकावू आर श्रीलेखा
45 नेमोम राजीव चंद्रशेखर
46 परासला गिरीश नैय्यर
47 कट्टकाड़ा पीके कृष्णदास

नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था।

माकपा ने किया था 81 उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: टीएमसी ने प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- यह घबराहट की राजनीति

पिछला चुनाव-2021 : कुल सीट 140
पार्टी             सीट   वोट%
एलडीएफ      99    45.4
यूडीएफ         41    39.1
अन्य                 00    15



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed