सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Polls: All NDA candidates win in Bihar; including Nitish Kumar and Upendra Kushwaha

Rajya Sabha Polls: बिहार में NDA के सभी उम्मीदवारों की जीत तय; विपक्ष के कुछ विधायकों ने नहीं किया मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 16 Mar 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Polls: All NDA candidates win in Bihar; including Nitish Kumar and Upendra Kushwaha
breaking news - फोटो : istock
विज्ञापन
बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत तय है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार उतारे थे।
Trending Videos


बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के कई विधायकों ने नहीं किया मतदान
वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला। इसमें कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फारबिसगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed