BJP: बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची; देखें लिस्ट
BJP Rajya Sabha Candidate List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इसी के साथ अन्य आठ उम्मीदवारों के नाम का भी एलान किया गया है। देखें सूची...
विस्तार
भाजपा ने पहली सूची की जारी
भाजपा ने आज मंगलवार को राज्यसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल से पार्टी के दिग्गज नेता राजीव सिन्हा को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया गया है। वे इस समय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के सबसे बड़े चेहरों के तौर पर मैदान में हैं और जमकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।
असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को और छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी है।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
लगातार अपना कद बढ़ा रहे नितिन नवीन
भाजपा ने जिस समय नितिन नवीन का नाम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर आगे बढ़ाया था, लोग चौंक से गए थे। तब तक उनकी पहचान बिहार के एक क्षेत्र तक सीमित थी। लेकिन नितिन नवीन लगातार अपना कद बढ़ा रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह के बीच वे धीरे-धीरे अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के कूचा बिहार से उन्होंने पार्टी का प्रचार अभियान शुरू किया था। इसमें वे काफी आक्रामकता के साथ ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए दिखाई पड़े थे। उन्होंने जिस तरह बेहद आक्रामक शैली में ममता सरकार पर हमला बोला था, और जिस तरह उनके बयान सुर्खियां बन रहे हैं, यह बताता है कि वे बहुत तेजी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अपनी स्वीकृति बढ़ा रहे हैं।
अन्य वीडियो
कमेंट
कमेंट X