{"_id":"69ced0c99a6980299403fa04","slug":"bjp-chief-seeks-explanation-from-balyan-for-silence-over-mann-s-comments-against-pm-at-up-event-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान के बयान पर विवाद: नितिन नवीन ने इस भाजपा नेता से मांगा जवाब; जानें पार्टी में क्यों तेज हुई हलचल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भगवंत मान के बयान पर विवाद: नितिन नवीन ने इस भाजपा नेता से मांगा जवाब; जानें पार्टी में क्यों तेज हुई हलचल
Fri, 03 Apr 2026 01:55 AM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:55 AM IST
सार
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से एक कार्यक्रम पीएम मोदी की आलोचना के दौरान वहां मौजद भाजपा नेता से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर भाजपा के अंदर चर्चा तेज है। पढ़ें क्या है पूरा मामला और किससे मांगा गया जवाब?
विज्ञापन
पीएम मोदी और नितिन नवीन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। मामला उत्तर प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से पूछा है कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और बालियान को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
यह भी पढ़ें - बंगाल: चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले की जांच एनआईए को सौंपी, 17 लोग गिरफ्तार
जाट सम्मेलन में भगवंत मान ने की थी आलोचना
दरअसल, मेरठ में आयोजित एक जाट सम्मेलन में भगवंत मान ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार भारत को 'विश्वगुरु' बनाने की बात करती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश को 'विश्व चेला' बना दिया है। इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम में मौजूद संजीव बालियान ने उस समय कोई विरोध नहीं जताया। इसी बात को लेकर पार्टी नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है।
विज्ञापन
संजीव बालियान ने सभी आरोपों को किया खारिज
हालांकि, संजीव बालियान ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मंच से ही दो बार भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक था और इसमें सभी दलों के नेता मौजूद थे, इसलिए इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, उनके विरोध के बाद आयोजकों ने भी भगवंत मान को कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया और वह वहां से चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले पर मीडिया से भी बात की थी और उनकी प्रतिक्रिया स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई है।
यह भी पढ़ें - कर्नाटक में गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सप्लाई बढ़कर संभाला मोर्चा
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के अंदर चर्चा तेज है। पार्टी नेतृत्व यह साफ करना चाहता है कि उसके नेता सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के मामलों में कैसे प्रतिक्रिया दें, खासकर जब प्रधानमंत्री से जुड़ा मुद्दा हो।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन