सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA raised slogans of Modi Modi during Mamta speech in assembly

बंगाल विधानसभा: भाजपा विधायकों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे, सीएम ममता ने 'जय बांग्ला' से किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 09 Mar 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान हंगामा करते हुए भाजपा विधायकों ने ममता बनर्जी के सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाये। जिस पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने जय बांग्ला का नारा लगाया। 

BJP MLA raised slogans of Modi Modi during Mamta speech in assembly
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। भाजपाइयों ने बाकी बचे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए दो विधायकों के निलबंन को वापस लेने की मांग की। राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के जवाबी भाषण के दौरान लगभग 40 मिनट तक भाजपा विधायक हंगामा और नारेबाजी करते रहे। हंगामा करते हुए भाजपा विधायकों ने ममता बनर्जी के सामने 'मोदी-मोदी' और 'जय श्रीराम' के नारे भी लगाये, जिस पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने 'जय बांग्ला' का नारा लगाया। साथ ही ममता बनर्जी ने भाजपाइयों को 'जय सिया राम' बोलने की सलाह दी। 

Trending Videos


इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी राज्य की शांति भंग करना चाहती है जबकि टीएमसी शांति की इच्छुक है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामें का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यों ने सदन की कार्रवाई को सोमवार को भी बाधित करने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ का धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा एमएलए विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए निकाय चुनाव हारने के बाद भी विधानसभा में हंगामा और गुडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में टीएमसी ने 109 सीटों में से 105 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस दौरान ममता ने अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को छोडना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed