सब्सक्राइब करें

BJP Meeting: 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश प्रभारियों के साथ की बैठक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Sep 2022 05:21 PM IST
सार

पार्टी के नवनियुक्त राज्य प्रभारियों के साथ नड्डा की यह पहली बैठक थी। उन्होंने बताया कि नड्डा के अलावा भाजपा के संगठन महासचिव संतोष भी यहां पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।  

विज्ञापन
BJP president JP Nadda held a meeting with partys state in charges prepare for 2024 general elections
नई दिल्ली प्रभारियों के साथ बैठक में जेपी नड्डा - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को और मजबूत करने और 2023 के आम चुनाव की तैयारी के तरीकों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

पार्टी के नवनियुक्त राज्य प्रभारियों के साथ नड्डा की यह पहली बैठक थी। उन्होंने बताया कि नड्डा के अलावा भाजपा के संगठन महासचिव संतोष भी यहां पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।  
 
Trending Videos

बैठक में ये भाजपा नेता रहे मौजूद

BJP president JP Nadda held a meeting with partys state in charges prepare for 2024 general elections
पार्टी के प्रभारियों के साथ नड्डा - फोटो : ANI

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और 2024 के चुनाव की तैयारी पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, भाजपा महासचिव अरुण सिंह, विनोद तावड़े, तरुण चुग और सुनील बंसल भी मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस नेता को किस राज्य का बनाया गया प्रभारी

BJP president JP Nadda held a meeting with partys state in charges prepare for 2024 general elections
विजय रुपानी - फोटो : Amar Ujala
इस माह के शुरुआत में भाजपा के विनोद तावड़े को बिहार, रूपाणी को पंजाब और देब को हरियाणा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। पार्टी ने कहा था कि भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी बिहार के सह-प्रभारी बने रहेंगे। बंसल एक क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में काम करेंगे और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना व ओडिशा में पार्टी का काम देखेंगे।

संबित पात्रा को बनाया गया पूर्वोत्तरी राज्यों का को-ऑर्डिनेटर

BJP president JP Nadda held a meeting with partys state in charges prepare for 2024 general elections
मणिपुर में जनसभा को संबोधित करते संबित पात्रा - फोटो : kooapp.com/profile/sambitpatra
पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों का समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा को संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed