सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Prime Minister Narendra Modi is not merely an individual but the name of an idea Shivraj Singh Chouhan

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति नहीं, विचार का नाम: शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 23 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा पीएम मोदी सेवा और विचार का प्रतीक हैं। बिना अवकाश 8931 दिन कार्य किया। खेती के लिए खाद पर्याप्त है। गुजरात मॉडल, महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा, अनुच्छेद 370 हटाने जैसे फैसलों से विकास को नई दिशा मिली।

BJP Prime Minister Narendra Modi is not merely an individual but the name of an idea Shivraj Singh Chouhan
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सांसद अनिल बलूनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति का नहीं, एक विचार का नाम है। यह विचार जनता की सेवा में लगातार लगे रहने का है। सार्वजनिक जीवन में लगातार 8931 दिन लगे रहने का रिकॉर्ड बनाने के बीच उन्होंने कभी अवकाश नहीं लिया। यह जनता की सेवा में समर्पित रहने की उनकी भावना को ही प्रदर्शित करता है। 

Trending Videos

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में खेती के कार्यों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक कर पूरी स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर घबराहट पैदा करने वाले लोगों की कोई कोशिश सफल नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मां के निधन जैसे बेहद कष्टप्रद समय में भी जनता सेवा का कार्य कभी प्रभावित नहीं होने दिया। पीएम ने इस दौरान भी संगठन और सरकार के सहयोगियों को जनता की सेवा में जुटे रहने का निर्देश दिया था। यह उनकी व्यक्तिगत सुख:दुख से ऊपर उठकर केवल जनसेवा में जुटे रहने की वैचारिक प्रतिबद्धता को ही प्रदर्शित करता है। 

उन्होंने कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने अपने राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया। गुजरात मॉडल केवल देश ही नहीं, पूरी दुनिया में जाना और सराहा जाता है। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य की बेटियों का जीवन बदलने वाले कदम उठाए। आज केंद्र में प्रधानमंत्री रहते हुए वे महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाईं। 

उन्होंने कहा कि मोदी ने दोस्तों से मित्रता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है तो दुश्मनों के लिए सबसे कठोर भी साबित हुए हैं। देश की सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर से अनेक कदम उठाए हैं। देश से नक्सलवाद समाप्त होने की ओर है। अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों  की समाप्ति और तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को समाप्त कर उन्होंने अपने मज़बूत इरादों को ही दिखाया है। इस दौरान देश को खाद्यान्न आत्मनिर्भरता तक पहुंचाने, सुरक्षा की स्थिति मजबूत बनाने और अन्य क्षेत्रों में विकास की नई परिभाषा लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed