{"_id":"69c1454a7fc2cea5df09128f","slug":"congress-criticizes-pm-modis-speech-in-israel-parliament-jairam-ramesh-reacts-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia: जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- डायलॉगबाजी से हल नहीं होते अंतरराष्ट्रीय संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia: जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- डायलॉगबाजी से हल नहीं होते अंतरराष्ट्रीय संकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से फलस्तीन के अस्तित्व का पक्षधर रहा है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इन सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से कई प्रश्न भी पूछे हैं।
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
Jairam Ramesh On PM Modi: पश्चिम एशिया में तनाव का राजनीतिक असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश की विदेश नीति को जुमलेबाजी करार देते हुए कहा कि सरकार की चुप्पी सभ्यतागत मूल्यों के साथ विश्वासघात है।
जयराम रमेश ने पीएम मोदी से पूछे कई सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयराम रमेश ने पीएम मोदी से कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता ने लिखा, "ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले शुरू हुए तीन हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन मोदी सरकार ने अब तक इन हमलों की न तो निंदा की है और न ही इस पर कोई आधिकारिक दुख जताया है।"
यह भी पढ़ें: ईरान ने फिर दिखाई ताकत: अंडरग्राउंड मिसाइल बेस का वीडियो किया जारी, दिखा घातक हथियारों का जखीरा
मूकदर्शक बनी है भारत सरकार-रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि जब पूरी दुनिया इस युद्ध के कारण आर्थिक संकट और महंगाई झेल रही है, तब भारत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी दोस्ती का ढिंढोरा पीटते हैं। फिर उन्होंने इस दोस्ती का इस्तेमाल युद्धविराम कराने के लिए क्यों नहीं किया? जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी की यह चुप्पी दिखाती है कि भारत की स्वतंत्र विदेश नीति अब बीते दौर की बात हो गई है। वर्तमान सरकार पूरी तरह से इस्राइल के पक्ष में झुकी हुई है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत हमेशा से फलस्तीन के अस्तित्व का पक्षधर रहा है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इन सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है। उन्होंने कहा कि संसद में केवल खुद की पीठ थपथपाने और 'डायलॉगबाजी' करने से अंतरराष्ट्रीय संकट हल नहीं होते।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन