{"_id":"69897919b4254ea3b50339c2","slug":"bjps-special-campaign-for-tamil-nadu-elections-former-governor-leads-13-member-team-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makkalukkaga Makkalidamirundhu: तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP का खास अभियान; पूर्व राज्यपाल के साथ 13 लोगों की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Makkalukkaga Makkalidamirundhu: तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP का खास अभियान; पूर्व राज्यपाल के साथ 13 लोगों की टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एक खास अभियान शुरू किया है। इसके लिए पूर्व राज्यपाल के साथ एक समिति का गठन भी किया गया। आइए जानतें हैं कि क्या है यह अभियान?
तमिलनाडु में भजापा ने शुरू किया चुनावी अभियान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जनकेंद्रित मुद्दों पर होगा। इसके साथ ही यह एक सुरक्षित और विकासोन्मुखी राज्य के लिए एक रोडमैप को प्रतिबिंबित करेगा।
Trending Videos
समिति का गठन
नेता ने कहा कि घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराराजन की अध्यक्षता में गठित 13 सदस्यीय समिति गठित हुई है। वर्तमान में हितधारकों से परामर्श करने और छोटे व्यापारियों से लेकर उद्योगपतियों तक लोगों के सभी वर्गों के साथ बातचीत करने में लगी हुई है। इसके साथ ही लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से कई कल्याणकारी उपायों पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, लगाए गंभीर आरोप
जनता के लिए, जनता से
नेता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया "हमारे घोषणापत्र में कृषि और ग्रामीण कल्याण, मंदिर सुधार, शासन, शिक्षा और युवा कल्याण और अन्य कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। फिलहाल, हम जनता के सभी वर्गों से परामर्श कर रहे हैं और अंतिम दस्तावेज जल्द ही तैयार हो जाएगा। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले, भगवा पार्टी ने "थमरैयिन थोलाइनोक्कू" (कमल दृष्टि) नामक दस्तावेज जारी किया था। वहीं, इस बार, पार्टी ने जनता से राय जानने के लिए "मक्कलुक्कगा मक्कलिदामिरुंधु" (जनता के लिए, जनता से) नामक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और नागरिकों से प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए सुझाव पेटियों से सुसज्जित एक विशेष वाहन भी लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें- RSS: संघ प्रमुख मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात से सियासी घमासान, कांग्रेस ने RSS की देशभक्ति पर उठाए सवाल
इससे पहले दिन में, सौंदराजन ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय कमलालयम में चुनाव घोषणापत्र समिति की बैठक की अध्यक्षता की और आगामी चुनाव के लिए प्रमुख सुझावों और जन-केंद्रित विचारों पर चर्चा की। इससे पहले पैनल ने बुनकरों से मुलाकात की थी और हथकरघा लघु उद्योग क्षेत्र को मजबूत करने के विषय पर उनसे बातचीत की थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन