फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्राइली दूतावास के पास बम धमाके में नया खुलासा, विस्फोट के लिए एनर्जी ड्रिंक का हुआ इस्तेमाल!

Sun, 31 Jan 2021 09:01 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
: Blast NewsEnergy Drink Can Used for Israel Embassy Blast Probe Team Suspects NBFC
israel embassy blast - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली स्थित इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके में एक बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय बम डेटा केंद्र (एबीडीसी) की एक टीम को अंदेशा है कि विस्फोट में एनर्जी ड्रिंक का इस्तेमाल किया गया है। एबीडीसी की टीम को जांच के दौरान एनर्जी ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े मिले हैं।

: Blast NewsEnergy Drink Can Used for Israel Embassy Blast Probe Team Suspects NBFC
घटनास्थल पर मिली एनर्जी ड्रिंक की कैन - फोटो : अमर उजाला

जांच एजेंसियों को सॉफ्ट ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। इसके बाद से जांच एजेंसियों को शक है कि इसके जरिये विस्फोटक तैयार हुआ है। जिस वक्त ये धमाका हुआ है, तब तक
इस्राइली दूतावास से लगभग सब लोग जा चुके थे, जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त कोई मूवमेंट नहीं हुआ, बम प्रेशर से फटा है, इसलिए सड़क के दूसरी तरफ के कार के शीशे भी टूट गए थे।

: Blast NewsEnergy Drink Can Used for Israel Embassy Blast Probe Team Suspects NBFC
इस्रायली दूतावास के पास पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, गुलाबी दुपट्टे की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों ने बताया कि सॉफ्ट ड्रिंक की कैन का इस्तेमाल सर्किट बोर्ड डिवाइस को छिपाने के लिए करने का शक है, जोकि घटनास्थल पर भी पाया गया था और संभवतः एक टाइमर से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
: Blast NewsEnergy Drink Can Used for Israel Embassy Blast Probe Team Suspects NBFC
israel embassy blast - फोटो : एएनआई

इस्राइली दूतावास के पास हुए बम धमाके की जांच कर रही स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बम में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि इसमें छोटे-छोटे बॉल बेयरिंग का भी इस्तेमाल किया गया है। 



 
विज्ञापन
: Blast NewsEnergy Drink Can Used for Israel Embassy Blast Probe Team Suspects NBFC
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस्राइली दूतावास के पास हुए धमाके में मिले एक और सीसीटीवी फुटेज में एक कैब दिखाई दी है, जिसने दो लोगों को उस जगह पर उतारा था और उसके बाद कैब चली गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दोनों संदिग्ध पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह की तरफ जा रहे हैं, स्पेशल सेल ने उस कैब चालक से संपर्क किया है, जो उन्हें छोड़ने घटना स्थल तक आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed