फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi paid tribute to former PM Rajiv Gandhi on his birth anniversary find out what Congress leaders said

Ex PM Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राजीव गांधी को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि; प्रियंका-राहुल पहुंचे वीर भूमि

Thu, 20 Aug 2026 09:43 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 20 Aug 2026 09:43 AM IST
सार

पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि राजीव गांधी अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद 1984 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि उन्हें भी एक आत्मघाती हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन
PM Modi paid tribute to former PM Rajiv Gandhi on his birth anniversary find out what Congress leaders said
राजीव गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जहां सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, कांग्रेस महासचिव और उनकी बेटी प्रियंका गांधी अपने पिता की जयंती के मौके पर अपने पति के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए वीर भूमि पहुंची और उन्हें याद किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राजीव गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।' 
विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम की जयंती के मौके पर वीर भूमि पहुंच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी के भारत को लेकर दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीक से सशक्त भारत का उनका विजन आज भी मार्गदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक भारत के विजन को किया याद
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का सपना एक ऐसे भारत का था, जो आधुनिक सोच के साथ प्रगति करे और तकनीक की ताकत से देश को आगे बढ़ाए। उनके विचारों में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे को विशेष स्थान प्राप्त था।

राजीव गांधी को यादकर भावुक हुए राहुल गांधी
पूर्व पीएम और अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी इस दौरान बेहद ही भावुक नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार.. पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।'

आज भी जीवित है राजीव गांधी की विरासत  
राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज, सद्भावना दिवस पर, हम राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद जगाई और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में मदद की। उनकी विरासत उन बड़े बदलावों में आज भी जीवित है जिनकी उन्होंने शुरुआत की थी, और साथ ही भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति और नए विचारों की शक्ति में उनके अटूट विश्वास में भी। शायद राजीव जी को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें, और साथ ही बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें। उनकी जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं और देश के लिए उनके महान योगदान को याद करते हैं।


ये भी पढ़ें: विनोद तावड़े: अभी UP पहुंचे भी नहीं, सवाल तैयार होने लगे; प्रश्नावली में जेन-जी व भाजपा में भितरघात बड़ी चिंता

20 अगस्त 1944 को हुआ था जन्म
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह देश के छठे प्रधानमंत्री बने और 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु में हुए एक आत्मघाती हमले में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed