फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'New Muslim League': Nabin slams Congress over its decision to sing only two stanzas of Vande Mataram

'नई मुस्लिम लीग बन गई कांग्रेस': वंदे मातरम विवाद को लेकर BJP अध्यक्ष का विपक्षी पार्टी पर हमला; क्या कहा?

Thu, 20 Aug 2026 09:42 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंदे मातरम् के सिर्फ दो छंद गाने के कांग्रेस के फैसले पर निशाना साधा और उसे ‘नई मुस्लिम लीग’ बताया। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
'New Muslim League': Nabin slams Congress over its decision to sing only two stanzas of Vande Mataram
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंद मातरम के केवल दो छंद गाने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी 'नई मुस्लिम लीग' बन गई है। 
विज्ञापन


नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
 नवीन एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस ने अब अपने अपमान को एक प्रस्ताव की शक्ल दे दी है। उसकी कार्य समिति ने तय किया है कि कांग्रेस के मंचों पर 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो छंद ही गाए जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाए जाने को लेकर हुए विवाद का भी इशारों में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिन पहले 'एक व्यक्ति के आचरण' में भी राष्ट्रगीत का यही अपमान दिखाई दिया था। तब कांग्रेस ने उसे 'संयोग' बताकर टाल दिया था। उन्होंने कहा, आज वही अपमान कांग्रेस की नीति बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को माननी होंगी 30 शर्तें; पुणे में 'छात्रों की गूंज' के लिए कितने नियम, पुलिस क्या बोली?

उन्होंने आगे लिखा, 'भारत माता' की इस पावन वंदना का अपमान उन हजारों बलिदानियों का तिरस्कार है, जिन्होंने इसी गीत को अपनी चेतना में रखकर राष्ट्र के लिए बलिदान दिया था। यह केवल एक राजनीतिक बचाव नहीं, बल्कि उस वोट बैंक की भूख का प्रमाण है, जिसके आगे कांग्रेस ने हर बार राष्ट्र के स्वाभिमान को गिरवी रखा है। उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस आज की नई मुस्लिम लीग बन गई है।

नवीन का यह बयान कांग्रेस कार्य समिति के बुधवार के फैसले के बाद आया। कांग्रेस कार्य समिति ने वंदे मातरम को लेकर अपनी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के 1937 के प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इसके तहत अब से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो छंद गाए जाएंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने इस विवाद पर क्या कहा था?
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'वंदे मातरम' को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी थी। खरगे ने कहा था कि उन्होंने वही 'वंदे मातरम' गाया है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी गाते थे।


उन्होंने कहा था, मैंने वही 'वंदे मातरम' गाया, जो महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने गाया था। अगर इसे गाना अपराध है, तो वे (आरोप लगाने वाले) पिछले 18 साल से यह अपराध करते आ रहे हैं। अगर यह अपराध है, तो गांधी जी के खिलाफ मामला दर्ज करें। अगर यह अपराध है, तो नेहरू के खिलाफ मामला दर्ज करें। अगर यह अपराध है, तो वल्लभभाई पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करें।

खरगे ने आगे कहा, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके जन्म लेने से भी पहले कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित करके यह तय किया था कि देश के लिए कौन सा राष्ट्रीय गीत अपनाया जाए। ऐसा नहीं है कि आप जो भी कहेंगे, वही देश का मानक बन जाएगा। कल कोई दूसरी सरकार सत्ता में आ सकती है। अगर वह कुछ कहेगी, तो क्या वह नियम बन जाएगा? हमने सिर्फ उस परंपरा को जारी रखा है, जो 90 साल से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed