{"_id":"6adb274451aa42837907590b","slug":"bomb-threat-note-in-kolkata-airport-toilet-triggers-search-no-flight-disruption-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी: शौचालय में हाथ से लिखा नोट बरामद, सुरक्षा बल अलर्ट; जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी: शौचालय में हाथ से लिखा नोट बरामद, सुरक्षा बल अलर्ट; जांच जारी
Fri, 23 Oct 2026 02:52 PM IST
नितिन गौतम
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:52 PM IST
सार
कोलकाता के एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के शौचालय में एक हाथ से लिखे नोट पर एयरपोर्ट में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस एयरपोर्ट की जांच में जुटी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
कोलकाता एयरपोर्ट को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबल जांच में जुटे हैं। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा है कि एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट पर बम है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक शौचालय में टिश्यू पेपर पर लिखा एक नोट मिला, जिसमें बोर्डिंग गेट पर बम होने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने बताया, 'तलाशी अभियान चल रहा है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। साथ ही, उड़ानों के संचालन में भी कोई रुकावट नहीं आई है।'
उन्होंने कहा, 'हमारे सफाई कर्मचारियों में से एक को महिलाओं के शौचालय में टिश्यू पेपर पर लिखा एक नोट मिला, जिसमें बोर्डिंग गेट नंबर 30 पर बम होने की चेतावनी दी गई थी। उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी।' अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बोर्डिंग गेट के आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ते और सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे हवाई अड्डे पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
बिधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'पुलिस उस सफाई कर्मचारी से पूछताछ कर रही है जिसे नोट मिला था। साथ ही, यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है कि नोट किसने रखा था।' हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
इससे पहले 8 अक्तूबर को भी हवाई अड्डे के परिसर में विस्फोटक रखे होने की धमकी दी गई थी। उस समय सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों को सतर्क कर हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों को खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी।