{"_id":"672b30a47d12af01f60a0136","slug":"britain-former-pm-rishi-sunak-with-wife-akshata-murthy-offer-prayers-raghavendra-swamy-mutt-in-bengaluru-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishi Sunak: भारत की निजी यात्रा पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, पत्नी संग बंगलूरू के मठ में की पूजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rishi Sunak: भारत की निजी यात्रा पर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक, पत्नी संग बंगलूरू के मठ में की पूजा
Wed, 06 Nov 2024 03:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:14 PM IST
सार
सुनक के सास-ससुर, सुधा मूर्ति और एनआर नारायणमूर्ति भी पूजा के दौरान मौजूद रहे। सुधा मूर्ति राज्यसभा की सदस्य हैं और एनआर नारायणमूर्ति देश की शीर्ष आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं।
विज्ञापन
rishi sunak
- फोटो : एक्स/@NeasdenTemple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत की निजी यात्रा पर हैं। बुधवार को ऋषि सुनक ने बंगलूरू के जयनगर इलाके में स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ में अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान सुनक के सास-ससुर, सुधा मूर्ति और एनआर नारायणमूर्ति भी मौजूद रहे। सुधा मूर्ति राज्यसभा की सदस्य हैं और एनआर नारायणमूर्ति देश की शीर्ष आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक हैं। भगवान का आशीर्वाद लेते हुए सुनक दंपति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं।
ऋषि सुनक ऐसे समय भारत आए हैं, जब हाल ही में कंजर्वेटिव पार्टी में ऋषि सुनक की जगह एक अश्वेत महिला केमी बेडेनॉक को पार्टी का नेता चुना गया है। ब्रिटेन में इस पद को हासिल करने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं। 44 साल की बेडेनॉक ने पार्टी लीडर के पद के लिए हुए चुनाव में 57% वोट हासिल किए और रॉबर्ट जेनरिक को हराया। ऋषि सुनक ने आम चुनाव में हार के बाद ही कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था और आधिकारिक तौर पर दिवाली पर पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
VIDEO | Former UK PM Rishi Sunak visits Raghavendra Swamy Mutt in Bengaluru, along with wife Akshata Murty, and in-laws Narayana Murthy and Sudha Murty.
विज्ञापन
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/v7m9NPbZbrविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 5, 2024