{"_id":"68e77a3b0bd3ff894a009f17","slug":"bulldozer-action-on-illegal-properties-of-rioters-who-pelted-stones-during-navratri-festival-in-gandhinagar-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गरबा पर पथराव करने पर वालों पर बड़ी कार्रवाई, गांधीनगर में बुलडोजर एक्शन; 186 अवैध इमारत जमीदोंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गरबा पर पथराव करने पर वालों पर बड़ी कार्रवाई, गांधीनगर में बुलडोजर एक्शन; 186 अवैध इमारत जमीदोंज
Thu, 09 Oct 2025 02:36 PM IST
लव. गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: लव. गौर
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:36 PM IST
सार
गांधीनगर जिले के एक गांव में हाल ही में हुए नवरात्रि उत्सव के दौरान पथराव की घटना में शामिल दंगाईयों पर एक्शन शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से 186 अवैध इमारतों को ध्वस्त करने का अभियान शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
गांधीनगर में अवैध इमारतों पर बुलडोजर एक्शन (प्रतीकात्मक))
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गांधीनगर में गरबा पर पथराव करने पर वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। गरबा के दौरान हुई हिंसा मामले में भूपेंद्र पटेल सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दंगाइयों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया है। बीते 24 सितंबर को बहियाल गांव में गरबा के दौरान पत्थरबाजी और हिंसा की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया और अवैध प्रॉपर्टी पर गुरुवार (09 अक्तूबर) सुबह-सुबह ही पीला पंजा गरजना शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार पहले चरण में प्रशासन 186 अवैध कब्जे जमींदोज कर देगा। इसके लिए इलाके में 500 से ज्यादा पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं अवैध कब्जा हटाने के लिए 20 जेसीबी और 50 ट्रकों के जरिए जमीन खाली कराने का काम तेजी से किया जा रहा है।
बता दें कि नवरात्रि उत्सव के बीच 24 सितंबर की रात अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक समूह ने गांधीनगर शहर से 38 किमी दूर बहियाल गांव में एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कई दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पथराव किया। पुलिस ने गांव में हुई झड़प और दंगे के लिए लगभग 60 लोगों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दंगे में 200 से ज्यादा लोग शामिल थे, जिसमें कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ को आग के हवाले कर दिया गया था। गांधीनगर पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को गांव में कुल 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया।
उन्होंने कहा, "दहेगाम (तालुका) में 186 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हमने उन सभी लोगों के अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की पहचान कर ली है, जो कुछ दिन पहले हुए दंगों में शामिल थे। लगभग 50 आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।" अधिकारी ने बताया कि लगभग 300 पुलिसकर्मियों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उप-विभागीय मजिस्ट्रेट और पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।