फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Businessman Anil Ambani writes to Rahul Gandhi on Rafale deal

राफेल डील पर अंबानी ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, सभी आरोपों का दिया जवाब

Tue, 21 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Businessman Anil Ambani writes to Rahul Gandhi on Rafale deal
Anil ambani
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय से राफेल डील मामले पर मोदी सरकार को घेर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर अनिल अंबानी की कंपनी को हजारों करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया था। लेकिन अब इस मुद्दे पर बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है। अनिल अंबानी ने अपने पत्र में कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कॉरपोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने कांग्रेस को गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की है।   
विज्ञापन


अनिल अंबानी ने कहा कि सभी आरोप गलत और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी को फैलाया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण रिलायंस या दसॉ रिलायंस के संयुक्त उद्यम द्वारा नहीं किया जा रहा बल्कि सभी 36 विमानों का 100 फीसदी निर्माण फ्रांस में किया जाएगा। उसके बाद फ्रांस से उनका भारत को निर्यात किया जाएगा। 
विज्ञापन


अनिल अंबानी ने कहा कि बताया जा रहा कि रक्षा मंत्रालय ने रिलायंस समूह की कंपनी को 36 राफेल विमानों का कॉन्ट्रेक्ट दिया है, जबकि ऐसा नहीं है। यह गलत बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद रिलायंस को हजारों करोड़ का फायदा होने जा रहा है जबकि यह सिर्फ कोरी अफवाह है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत सरकार के साथ कोई भी कॉन्ट्रेक्ट नहीं होने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि साल 2015 में राफेल सौदे की घोषणा से दस दिन पहले ही रिलायंस डिफेंस का गठन हआ था। जबकि रिलायंस समूह ने दिसंबर 2014 जनवरी 2015 में ही इसकी घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि फरवरी 2015 में ही हमने बस भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों को बता दिया था कि हमने कंपनी का गठन कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed