फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neet Ug Centre High Level Panel Meeting On Examination Reforms Today News in Hindi

NTA: परीक्षा सुधारों पर केंद्र के उच्च स्तरीय पैनल की बैठक आज, दो महीने के अंदर सौंपनी है रिपोर्ट

Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
सार

परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का उच्च स्तरीय पैनल सोमवार को बैठक करेगा। सूत्रो के मुताबिक समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

विज्ञापन
Neet Ug Centre High Level Panel Meeting On Examination Reforms Today News in Hindi
डॉ. राधाकृष्णन - फोटो : एएनआई

विस्तार

परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का उच्च स्तरीय पैनल सोमवार को बैठक करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से होने वाली परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय पैनल का गठन किया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एक सूत्र ने कहा, सोमवार को पैनल की पहली बैठक होगी। समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। जिन सुधारों की सिफारिश की गई है उन्हें अगले परीक्षा चक्र तक लागू किया जाएगा।


समिति के बारे में जानिए; हर पदाधिकारी की तय होगी जिम्मेदारी
एनटीए में सुधार के लिए बनी समिति के अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन देश के जाने माने वैज्ञानिक हैं और मंगलयान की सफलता में उनकी अहम भूमिका है। डॉ. राधाकृष्णन के ही मार्गदर्शन में इसरो ने मंगलयान मिशन को प्रथम प्रयास में ही मंगल तक पहुंचाने का करिश्मा कर दिखाया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. जी माधवन नायर के रिटायरमेंट के बाद इसरो का अध्यक्ष पद संभाला। एनटीए की संरचना एवं कार्यप्रणाली के लिए उच्चस्तरीय समिति को सबसे पहले प्रत्येक स्तर पर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना होगा। इसके बाद एनटीए की वर्तमान शिकायत निवारण प्रणाली का आकलन कर और सुधार के क्षेत्रों की पहचान कर इसकी कार्यकुशलता बढ़ाने की भी सिफारिशें देनी होंगी। समिति किसी भी विषय विशेषज्ञ की मदद ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed