{"_id":"6a3e60318a6d64ccf40317d6","slug":"chats-recovered-from-siyas-phones-contradict-her-statements-lonavala-police-on-ketan-agarwal-murder-case-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंजेपन और हकलाने से नफरत: क्या पुलिस के सामने सिया रच रही झूठी कहानी? व्हाट्सएप चैट्स से चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गंजेपन और हकलाने से नफरत: क्या पुलिस के सामने सिया रच रही झूठी कहानी? व्हाट्सएप चैट्स से चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 26 Jun 2026 04:49 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, लोनावला।
एएनआई, लोनावला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:49 PM IST
सार
केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मंगेतर सिया गोयल पुलिस पूछताछ में लगातार झूठी कहानियां गढ़ रही है। सिया और केतन के मोबाइल चैट से खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच सामान्य संबंध थे, जो सिया के 'शादी से इनकार' वाले दावे को झुठलाते हैं। हालांकि, अब दावा यह भी किया जा रहा है कि केतन अग्रवाल के गंजेपन और हकलाने की आदत से बेहद नफरत करती थी।
विज्ञापन
केतन हत्याकांड
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे के लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। लोनावला पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य आरोपी सिया गोयल पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस ने जब सिया और केतन के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें मिले चैट सिया के दावों से बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया अब पूछताछ में मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि सिया ने पुलिस को दावा किया कि उसने केतन अग्रवाल को साफ बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। सिया का कहना है कि इसके जवाब में केतन हमेशा कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है, बात बहुत आगे बढ़ गई है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।
मोबाइल चैट ने खोली सिया के दावों की पोल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन मौजूद हैं। इन फोन से बरामद किए गए चैट्स सिया की बातों को पूरी तरह झुठलाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि वे एक सामान्य और खुशहाल कपल की तरह बात कर रहे थे। चैट में दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव और प्यार जता रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'फोन से जो चैट मिले हैं, उनके आधार पर सिया के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे मामले की हर मुमकिन एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।'
विज्ञापन
केतन के हकलाने और गंजेपन से परेशानी!
दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया को केतन का गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं था। इसके साथ ही केतन को बोलने में थोड़ी दिक्कत थी और वह कभी-कभी हकलाता था। सिया इस बात से बेहद नफरत करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ने दावा किया कि उसने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी, लेकिन उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस की पूछताछ में सिया ने दावा किया था कि उसने केतन को शादी के लिए मना कर दिया था। लेकिन केतन के फोन से मिले चैट कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। केतन के सामने सिया एक आदर्श मंगेतर होने का नाटक करती थी। वह चैट पर उससे बेहद प्यार से बात करती थी ताकि केतन को कोई शक न हो।
यह भी पढ़ें: विग के कारण से हुई केतन की हत्या?: मृतक के पिता बोले- परिवार को पहले ही बता चुके थे; चेतन पर भी हुआ नया खुलासा
क्या शादी के दबाव में हुआ मर्डर?
गौरतलब है कि 18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरने के कारण केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लोनावला ग्रामीण पुलिस इस मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल जिंदगी के इस पड़ाव पर शादी नहीं करना चाहती थी। उस पर केतन से शादी करने के लिए परिवार का भारी दबाव था। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों को सात दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा है। दोनों आरोपी 29 जून तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेगा पीड़ित परिवार
इस बीच, इंसाफ की गुहार लगाने के लिए केतन अग्रवाल का परिवार आज पुणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सकता है। मुख्यमंत्री आज कई सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पुणे के दौरे पर हैं। केतन का परिवार भी उसी एक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद है, जहां मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं। परिवार इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त सजा की मांग करेगा।