फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   China wants India and Pakistan to join hands, have good relations, says Chinese Envoy

चीन बोला: भारत-पाकिस्तान साथ आएं और अच्छे रिश्ते स्थापित करें

Sat, 19 Oct 2019 10:15 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
China wants India and Pakistan to join hands, have good relations, says Chinese Envoy
चीनी दूत सून वीडोंग - फोटो : ANI

 चीन ने भारत और पाकिस्तान से गुजारिश की है कि दोनों दक्षिण एशियाई मुल्कों को एक-दूसरे की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। भारत में चीन के दूत सून वीडोंग ने कहा कि चीन चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे रिश्ते हो और दोनों साथ मिलकर इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करें।

विज्ञापन


हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए चीनी दूत ने कहा कि भारत और चीन दोनों इस क्षेत्र की मुख्य देश हैं, जिनका इस क्षेत्र पर प्रभाव हैं। स्थानीय हालात को लेकर दोनों नेताओं के बीच काफी गहरी बातचीत हुई। 
विज्ञापन


सून ने कहा कि चीन ने जोर देकर कहा है कि वह पूरी निष्ठा के साथ चीन भारत, चीन पाकिस्तान और भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे रिश्तों का स्थापित करेगा। हम आशा करते है कि इस क्षेत्र के देश आपस में मिलकर विकास और समृद्धि के लिए शांति और स्थिरता स्थापित करने में हाथ मिलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ एफएटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर चीनी दूत ने कहा कि हमनें सभी देशों से आग्रह किया है कि आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को बढ़ाया जाए। 

भारत और चीन के राष्ट्र प्रमुखों के बीच हुई बातचीत और दोनों देशों के रिश्तों को लेकर सुन वीडोंग ने कहा कि भार त और चीन के बीच मुख्य मुद्दों पर रणनीतिक बातचीत होनी चाहिए और दोनों को एक दूसरे के महत्वपूर्ण मुद्दों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों को भी धीरे-धीरे आपसी समझ बनानी चाहिए और मतभेदों को खत्म करना चाहिए।

भारत और चीन के बीच व्यापार बातचीत को लेकर चीनी दूत ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के बीच व्यापार असंतुलन के मुद्दे पर बातचीत की थी। भारत और चीन दोनों ने तब सहमति व्यक्त की थी कि दोनों के बीच आर्थिक विकास  एक दूसरे के लिए अच्छे अवसर लाएगा। 


इस साल फरवरी में हुए पुलवामा हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मौहम्मद आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर नारेबाजी की गई थी।

वही, हमले के दो दिन बाद ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed