सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cid officials reach tmc mp abhishek banerjee residence to serve second notice after skipping summon

बंगाल: दूसरा नोटिस देने अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे CID के अफसर; सुकांत मजूमदार ने भी साधा TMC नेता पर निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 01 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में पूछताछ के लिए आज दूसरा नोटिस देने के लिए आज सीआईडी के अधिकारी टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने तबीयत ठीक न होने का हवाला देते हुए पेश होने के लिए 15 दिनों का समय मांगा था। पढ़िए रिपोर्ट-

cid officials reach tmc mp abhishek banerjee residence to serve second notice after skipping summon
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी - फोटो : X- @abhishekaitc
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग के अधिकारी सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी को दूसरा नोटिस देने के लिए उनके घर पहुंचे। अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को खराब सेहत का हवाला देकर सीआईडी के सामने पेश होने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। 


भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर, इस मामले को लेकर भी खूब सियासत हो रही है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने सोमवार कहा कि अभिषेक बनर्जी ने समन से बचने की कोशिश की है लेकिन उन्हें आखिरकार पेश होना ही पड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, मैंने पहले ही कहा था कि ऐसा प्लान बन रहा है। जब तृणमूल के कुछ नेता अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश करते हुए पकड़े गए, तो शक हुआ। आज उन्होंने समन से बचने की कोशिश की है। लेकिन उन्हें आखिरकार पेश होना होगा। वह कब तक इससे बच सकते हैं?
विज्ञापन
Trending Videos

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed