सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Civil Aviation Minister Kinjarapu Rammohan Naidu says Country must stay alert amid West Asia crisis

Ranchi: उड्डयन मंत्री ने रांची में किया उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन; अहमदाबाद विमान हादसे पर दिया बड़ा अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 20 May 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने रांची में 'उड़ान यात्री कैफे' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक तनाव के बीच सतर्कता बरतने, हवाई किराए को नियंत्रित करने के लिए एटीएफ पर वैट व पार्किंग शुल्क घटाने और अहमदाबाद विमान हादसे की पारदर्शी जांच जल्द पूरी होने की बात कही।

Civil Aviation Minister Kinjarapu Rammohan Naidu says Country must stay alert amid West Asia crisis
किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू बुधवार को अपनी पहली यात्रा पर रांची पहुंचे। यहां उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर देश को सतर्क रहने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल भारत के लिए स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन हमें किसी भी संभावित असर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि नागरिक उड्डयन सहित हर क्षेत्र को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। नागरिकों पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए पहले से योजना बनाना जरूरी है। उन्होंने विभाग को अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियां तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


क्या बोले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री?
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बढ़ते हवाई किराए पर मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू यात्रियों को महंगे किराए से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में कमी की है। इसके साथ ही हवाई अड्डों पर विमानों की लैंडिंग और पार्किंग शुल्क भी घटाए गए हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार ने भी एटीएफ पर लगने वाले वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। देश में हर दिन लगभग पांच लाख लोग हवाई यात्रा करते हैं। सरकार किराए की लगातार निगरानी कर रही है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो विमानों की संख्या और कनेक्टिविटी में भी इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद विमान हादसे पर क्या बोले मंत्री
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच पर मंत्री ने बताया कि यह प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो रही है। इस हादसे में कई देशों के यात्री शामिल थे, इसलिए यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच है। इसकी अंतिम रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी जो वैश्विक मानकों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: केरल में सतीशन सरकार का बड़ा एक्शन: सिल्वर लाइन प्रोजेक्ट पर लगाई रोक, पहले से रहा विवादों में

मंत्री ने उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की 
रांची एयरपोर्ट पर मंत्री ने यात्रियों के लिए 'उड़ान यात्री कैफे' जैसी कई सुविधाओं की शुरुआत की। इसका उद्देश्य यात्रियों को किफायती दरों पर अच्छा भोजन उपलब्ध कराना है। कई हवाई अड्डों पर इस पहल को सफल बताते हुए उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए सुलभ और आरामदायक बनाना है। रांची पहुंचने पर मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। वह एयरपोर्ट से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर रवाना हुए।

उन्होंने आगे कहा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही झारखंड के दुमका, हजारीबाग, चाईबासा और डाल्टनगंज में भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। मंत्री ने बताया कि देश के सभी हवाई अड्डों पर 'उड़ान यात्री कैफे' खोले जाएंगे। इन कैफे में यात्रियों को सस्ते दामों पर खाने-पीने का सामान मिलेगा। उन्होंने 'उड़ान 2' योजना को जल्द शुरू करने की जानकारी भी दी। सरकार का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड तैयार करना है। इससे आम जनता के लिए हवाई यात्रा और अधिक सुलभ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed