{"_id":"6a7348e32fc9a3124501c010","slug":"cjp-saurav-das-security-threat-youtubers-break-in-jantar-mantar-protest-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूट्यूबर्स और चैनल मेरे घर में जबरन घुसे': CJP प्रवक्ता सौरव दास को किस बात का डर? लगाए कई गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'यूट्यूबर्स और चैनल मेरे घर में जबरन घुसे': CJP प्रवक्ता सौरव दास को किस बात का डर? लगाए कई गंभीर आरोप
Wed, 05 Aug 2026 08:00 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:00 PM IST
सार
यूट्यूबर्स द्वारा सीजेपी प्रवक्ता के घर में घुसपैठ के आरोपों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। सौरव दास ने इसे परिवार के लिए बड़ा सुरक्षा संकट बताया है। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए संसद में उठाने की बात कही है। क्या है पूरा मामला? जानिए...
विज्ञापन
सौरव दास, सीजेपी, प्रवक्ता
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने अपने परिवार के लिए गंभीर सुरक्षा खतरे का दावा किया है। उनका आरोप है कि कई यूट्यूबर्स और मीडिया रिपोर्टरों ने उनके घर में जबरन घुसपैठ की और अंदर से वीडियो बनाकर प्रसारित किए।
सौरव दास ने क्या-क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा कि मीडिया चैनलों और यूट्यूबर्स द्वारा घर के अंदर से विजुअल्स दिखाना न केवल उनकी निजता का हनन है, बल्कि उनके परिवार के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा भी है। दास ने चेतावनी दी कि यदि इन वीडियो को देखकर असामाजिक तत्व उनके घर पर हमला करते हैं, तो इसके लिए ये यूट्यूबर्स और उनके ट्रोल हैंडलर्स सीधे जिम्मेदार होंगे।
दास ने यह भी दावा किया कि लगभग 15 से 20 लोग सुबह उनके घर पहुंचे। कुछ लोग तो रात से ही बाहर जमे हुए थे। इन वीडियोज ने असामाजिक तत्वों और गुंडों को सक्रिय कर दिया है, जिससे घर में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा जोखिम में पड़ गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Jharkhand News: दिल्ली के बाद अब झारखंड! छात्रों के आंदोलन में उतरेंगे दीपके, जानें बड़ी बातें
जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन से क्या है कनेक्शन?
सीजेपी प्रवक्ता ने कुछ वीडियो लिंक भी साझा किए। इन वीडियो में यूट्यूबर्स उनके आवास के बाहर खड़े होकर उनकी निजी जिंदगी, संपत्ति और जंतर-मंतर पर हुए 36 दिनों के छात्र आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा कर रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि इसी छात्र आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। जिस वक्त यह पूरी घटना घटी, सौरव दास महाराष्ट्र में पार्टी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने गए थे। वह घर पर मौजूद परिजनों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
क्या रंग लाएगी विपक्षी दिग्गजों की राजनीति?
इस घटना पर देश की सियासत भी गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह इस मामले को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में तुरंत उठाएंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सत्ता पक्ष का असली चेहरा करार दिया।
सीजेपी की भूमिका क्या?
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब सीजेपी नेता महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक कर रहे हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त 'प्रेशर ग्रुप' के रूप में काम करेगा। उन्होंने संकेत दिए कि संगठन झारखंड के छात्र आंदोलनों से जुड़कर देश भर में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा।