{"_id":"6abe3b9797f8ee33f60bab34","slug":"cjp-to-launch-protest-from-oct-2-to-demand-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-abhijeet-dipke-in-mumbai-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से प्रदर्शन करेगी सीजेपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से प्रदर्शन करेगी सीजेपी
Thu, 01 Oct 2026 04:23 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक
- फोटो : ANI
मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू करने का एलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सीईसी के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्तूबर से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सीईसी अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। सीजेपी संस्थापक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। इसमें नागरिक समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं, अक्तूबर के अंत से जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन