फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP warns central government demand immediately honour promises

CJP: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सीजेपी की केंद्र को चेतावनी, बयान जारी कर कहा- धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे

Mon, 27 Jul 2026 01:50 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

सीजेपी समर्थकों की रिहाई न होने पर सीजेपी ने केंद्र को धमकी दी है और कहा है कि सरकार अपने वादे का सम्मान करे। साथ ही पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
CJP warns central government demand immediately honour promises
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित कुछ राज्यों से छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने, हिरासत में लेने और गिरफ्तार किए जाने की खबरें मिल रही हैं। इन रिपोर्टों पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन केवल उस आश्वासन के बाद स्थगित किया था, जिसमें भारत सरकार ने भरोसा दिलाया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ वर्तमान या भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या एनडीए शासित राज्य।
विज्ञापन


समर्थकों की रिहाई न होने पर जताई चिंता
सीजेपी का कहना है कि विभिन्न राज्यों से सामने आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं और सरकार को अपने वादे का सम्मान करना चाहिए। सीजेपी ने कहा कि उसकी कानूनी टीम पहले दिन से ही सक्रिय है और संबंधित राज्यों के वकीलों के साथ मिलकर हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने तथा उन्हें हर संभव कानूनी सहायता मुहैया कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी ने केंद्र सरकार, खासकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से अपील की कि वे अपने वादों का पालन सुनिश्चित करें। सीजेपी ने मांग की कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा किया जाए और देश में कहीं भी किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दबावपूर्ण या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न की जाए। पार्टी ने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जानी चाहिए। बयान में सरकार को यह भी याद दिलाया गया कि उसने 28 जुलाई 2026 तक इस संबंध में लिखित गारंटी देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी की धमकी- धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे
सीजेपी ने कहा कि देशव्यापी आंदोलन को स्थगित करने का फैसला पूरी तरह सद्भावना और सरकार के आश्वासन पर भरोसा करते हुए लिया गया था। यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह केवल कॉकरोच जनता पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं होगा, बल्कि उन लाखों युवाओं के भरोसे को भी तोड़ने जैसा होगा जिन्होंने आंदोलन की बजाय संवाद का रास्ता चुना।

पार्टी ने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का विश्वासघात स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीजेपी ने अपने बयान में कहा कि किसी भी सरकार की विश्वसनीयता केवल वादे करने से नहीं, बल्कि उन्हें निभाने से बनती है।


सीजेपी की समर्थकों से अपील
युवा प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी ने कहा कि वे धैर्य बनाए रखें, क्योंकि सीजेपी उनके साथ खड़ी है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। पार्टी ने मांग की कि सभी हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाए तथा उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं। सीजेपी ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह आगे आवश्यक कदम उठाने पर विचार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed