सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee called the 2026 budget directionless, saying it has nothing for the common man and Bengal.

Budget 2026: बजट को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिशाहीन बताया, कहा- आम आदमी और बंगाल के लिए इसमें कुछ नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 01 Feb 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-2027 पेश किया गया।  इस बजट को लेकर तमाम नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस साल के बजट को दिशाहीन बताया है। 

CM Mamata Banerjee called the 2026 budget directionless, saying it has nothing for the common man and Bengal.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : एक्स/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वित्त मंंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026-27 का  बजट पेश किया। इस बजट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट को दिशाहीन और दूरदृष्टिहीन बताया। इसके साथ ही दावा किया कि इसमें आम आदमी और उनके राज्य के लिए कुछ भी नहीं है।

Trending Videos

बंगाल के लिए कुछ नहीं है- बनर्जी

नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में प्रमुख क्षेत्रों के लिए आवंटन में कटौती की गई है। उन्होंने कहा, “यह बजट दिशाहीन, दूरदृष्टिहीन, कार्रवाईहीन और जनविरोधी है। यह महिला-विरोधी, किसान-विरोधी, शिक्षा-विरोधी और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाफ भी है।इस बजट में बंगाल के लिए कुछ भी नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tharoor On Kerala Elections: केरल जीतने के लिए कांग्रेस की क्या रणनीति है? शशि थरूर ने किया बड़ा खुलासा

सब्सिडी में भारी कटौती- बनर्जी
मुख्यमंत्री ने दावा किया, “शिक्षा निधि और सब्सिडी में भारी कटौती की गई है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा सब्सिडी और उर्वरक सब्सिडी में भी कटौती की गई है। यह झूठ का पुलिंदा है। हिमालयी स्तर की अक्षमता का प्रतीक है। इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगी।” बनर्जी ने जोर देकर कहा कि बजट का प्रभाव शेयर बाजार की प्रतिक्रिया में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, “सेंसेक्स 1,100 से अधिक अंक नीचे गिर गया। निफ्टी 50 25,000 से नीचे चला गया। इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है।” इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया, “पश्चिम बंगाल के लिए उन्होंने (बजट में) क्या दिया है? कुछ नहीं। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन कुछ करते नहीं।”

यह भी पढ़ें-वित्त मंत्री का एलान: भारत करेगा 'ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन' की मेजबानी, 95 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

घोषित परियोजनाओं को महज दोहराया
पश्चिम बंगाल में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बुनियादी ढांचे से संबंधित प्रस्तावों का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने पहले से घोषित परियोजनाओं को महज दोहराया है। उन्होंने दावा किया, “माल ढुलाई गलियारे का जिक्र मैंने 2009 के अपने रेलवे बजट में किया था। मैंने डंकुनी और अमृतसर का जिक्र किया था। पिछले 15 वर्षों से इस पर कोई खर्च नहीं किया गया है।”, हम पहले ही छह आर्थिक गलियारों की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने तीन गलियारों के बारे में जो कहा वह झूठ है।”बनर्जी ने कहा कि पुरुलिया में जंगल सुंदरी आर्थिक गलियारे जैसी परियोजनाओं में "निवेश पहले से ही आ रहा है"। उन्होंने कहा, “इस कॉरिडोर के लिए 72,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। निवेशकों ने सीमेंट, कोयला, चमड़ा और इस्पात इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed