{"_id":"691894ca4898512cc409a59f","slug":"congress-blames-eci-sir-for-bihar-election-defeat-bjp-says-people-punished-for-dividing-society-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने SIR पर मढ़ा बिहार चुनाव की हार का दोष: भाजपा बोली- 'लोगों ने दी समाज में बंटवारा करने की सजा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने SIR पर मढ़ा बिहार चुनाव की हार का दोष: भाजपा बोली- 'लोगों ने दी समाज में बंटवारा करने की सजा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:28 PM IST
सार
भाजपा नेता चुग ने कहा कि एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से लोगों ने यह संदेश दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की 'नीति और नीयत' पर अटूट भरोसा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता तरुण चुग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- फोटो : ANI
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने देश को बदनाम करने और धर्म-जाति के आधार पर समाज में बंटवारा करने की सजा दी है। कांग्रेस ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन की हार की वजह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) है।
Trending Videos
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। एनडीए ने 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत को कांग्रेस ने 'बड़े पैमाने पर वोट चोरी' करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं था। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक चुनाव नतीजों की गहन समीक्षा करेगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए और ज्यादा प्रभावी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि एनडीए को स्पष्ट बहुमत देकर बिहार की जनता ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें आजीविका, समृद्धि और विकास चाहिए, न कि विपक्ष का 'जंगल राज, माफिया और मुस्लिम लीग व नक्सलियों की राजनीति'।
बिहार में विपक्ष की चुनावी हार के लिए एसआईआर अभियान पर हो रहे हमलों पर चुग ने कहा, "लोगों ने आपको आपके राष्ट्र-विरोधी कुकर्मों की सजा दी है। लोगों ने आपको देश के खिलाफ बोलने, देश को बदनाम करने और देश को सांप्रदायिक और जातिगत आधार पर बांटने की सजा दी है।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार का जनादेश इंडिया ब्लॉक के लिए सजा है।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत से लोगों ने यह संदेश दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की 'नीति और नीयत' पर अटूट भरोसा है। एनडीए के दो मुख्य घटक दल भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों का जीतने का स्ट्राइक रेट करीब 85 फीसदी रहा है।
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीटों पर जीत हासिल की है, पिछले चुनाव में पार्टी ने 74 सीटें जीती थीं। वहीं, नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीटों पर कब्जा किया, जो पिछले चुनाव में उसकी कुल 43 सीटों के आंकड़े से लगभग दोगुना है।
महागठबंधन में शामिल तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राजद ने 2020 के चुनाव में 75 सीटें हासिल की थीं। इस बार राजद महज 25 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है। वहीं, कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल छह सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी. कांग्रेस को पिछले चुनाव में 19 सीटें मिली थीं।