फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress lawyer will bot take Anil Ambani case 

कांग्रेस ने अपने वकीलों को दी अनिल अंबानी का मुकदमा न लड़ने की हिदायत

Thu, 13 Sep 2018 06:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
Congress lawyer will bot take Anil Ambani case 

कांग्रेस ने अपने वकील नेताओं को हिदायत दी है कि वे उद्योगपति अनिल अंबानी से जुड़े मुकदमे न लड़ें। पार्टी में वकील नेताओं की लंबी सूची है। कांग्रेस से जुड़े नेता पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, विवेक तन्खा आदि पेशे से वकील हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व को इस बात की चिंता है कि कांग्रेस ने जिस तरह राफेल सौदे को लेकर सीधे तौर पर अनिल अंबानी पर हमला बोला है, उसे कमजोर साबित करने के लिए वकील नेताओं को कोर्ट में खड़ा किया जा सकता है। अयोध्या मामले पर कपिल सिब्बल की पैरवी को लेकर पार्टी विवाद में घिर चुकी है।   
विज्ञापन

          
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि पार्टी की ओर से फिलहाल उन्हें इस तरह का कोई निर्देश नहीं मिला है। हम सब सियासी हैं और अगर पार्टी का स्टैंड है तो हम सब साथ हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह अनिल अंबानी की कंपनी की ओर से पार्टी नेताओं को नोटिस भेजे गए हैं, उससे साफ है कि वे इस तरह के ऑफर के लिए आतुर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed